Oppo Find X9 और Find X9 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक में आए सामने, मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

Oppo जल्द ही अपनी Oppo Find X9 सीरीज लेकर आ सकता है। इसके तहत दो मॉडल्स अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च हो सकते हैं। जो Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro नाम से आ सकते हैं। वहीं, एक अल्ट्रा यानी Find X9 Ultra को कंपनी 2026 की दूसरी तिमाही में पेश कर सकती है। हालांकि लॉन्च का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है इससे पहले ही XpertPick और टिप्स्टर योगेश बरार ने Find X9 व प्रो मॉडल के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। जिससे लगता है कि यह मोबाइल्स पूर्व में आई Find X8 सीरीज से और भी शानदार हो सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के मुताबिक आगामी Oppo Find X9 में 6.59-इंच का फ्लैट OLED LTPO डिस्प्ले हो सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। स्क्रीन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटेड मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिए जाने की खबर है। बैटरी के मामले में 7,025mAh की बड़ी बैटरी लगाई जा सकती है। यह 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम कर सकता है।
फोटोग्राफी के लिए कैमरा सेटअप भी जोरदार रखा जा सकता है। जहां Find X9 के फ्रंट में 50MP Samsung JN1 सेल्फी कैमरा मिल सकता है। रियर पैनल पर 50MP Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड और 50MP Samsung JN9 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट मिल सकता है। इमेजिंग के लिए इसमें Oppo Lumo Imaging और Hasselblad ऑप्टिमाइजेशन शामिल किए जा सकते हैं। यही नहीं इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और नया x-axis लीनियर मोटर भी हो सकता है। इसके अलावा मजबूती के लिहाज से फोन IP68/69 रेटिंग के साथ आ सकता है।
बता दें कि पिछले साल के Find X8 में Dimensity 9400 चिपसेट, 5,630mAh बैटरी और ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। अगर ये लीक सही साबित होता है तो इसकी तुलना में Find X9 में बैटरी, कैमरा और फिंगरप्रिंट तकनीक में बड़ा अपग्रेड लग रहा है। खास बात यह है कि Find X9 में नया Plus Key दिया जा सकता है। जो कि एक कस्टमाइजेबल बटन होगा। यह Find X8 में नहीं था। उम्मीद है कि यह ब्रांड के अलर्ट स्लाइडर का एडवांस वर्जन बन सकता है।
यदि बात करें Oppo Find X9 Pro के स्पेसिफिकेशंस की तो इसमें लीक के अनुसार 6.78-इंच का 1.5K LTPO फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है। डिवाइस में Dimensity 9500 चिपसेट, 7,550mAh बैटरी और वही 80W वायर्ड व 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कैमरे के लिहाज से इसमें 200MP 3x टेलीफोटो कैमरा सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP प्राइमरी और 50MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इमेजिंग के लिए इसमें भी Hasselblad और Lumo ऑप्टिमाइजेशन मौजूद रह सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन ब्रांड ने अक्टूबर 2024 में Find X8 सीरीज को चीन में लॉन्च किया था और नवंबर 2024 में इसे भारत लाया गया था। इसी पैटर्न को देखते हुए उम्मीद है कि Find X9 सीरीज अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च हो सकती है। साथ ही कुछ समय बाद इंडिया भी आ सकती है।
अब तक आई जानकारी में Oppo Find X9 सीरीज में पावरफुल Dimensity 9500 प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा बड़ी खासियत मानी जा सकती है। सीरीज का Find X9 प्रीमियम फ्लैगशिप अनुभव के लिए अच्छा हो सकता है। जबकि Find X9 Pro कैमरा सेंट्रिक यूजर्स के लिए आकर्षक ऑप्शन बन सकता है। यदि आप इन मोबाइल्स का वेट कर रहे हैं तो आपको निराशा नहीं होगी। वही, उम्मीद है कि लॉन्च के बाद ये मार्केट में Galaxy S25 सीरीज और Xiaomi 15 सीरीज जैसे मॉडल्स को मुकाबला दे सकते हैं।