
OPPO Find X9 और OPPO Find X9 Pro को इंडिया में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इसी सीरीज के ‘एक्स9एस’ मॉडल्स लेकर आने वाली है। बीते दिनों जहां OPPO Find X9s से जुड़े लीक्स सामने आए थे, वहीं आज OPPO Find X9s Pro की जानकारी भी मिल गई है। चीनी टिपस्टर डिजीटल चैट स्टेशन ने अपकमिंग ओपो मोबाइल फाइंड एक्स9एस प्रो की स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर शेयर कर दी है।
ओपो फाइंड एक्स9एस प्रो को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यही चिपसेट मौजूद फाइंड एक्स9 स्मार्टफोंस में लगा है। गौरतलब है कि OPPO Find X9 और X9 Pro इंडिया में लॉन्च होने वाले पहले ऐसे मोबाइल थे जो इस मीडियाटेक प्रोसेसर पर लाए गए थे। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।

लीक की मानें तो OPPO Find X9s Pro में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा लगाए जा सकते हैं। इस मोबाइल में 1/1.56-इंच साइज वाला 200MP Samsung HP5 मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 200MP 3x periscope telephoto लेंस भी दिया जा सकता है। मोबाइल के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में 50MP ultra-wide और एक 3.2MP लेंस भी लगाया जा सकता है।
ताकतवर रियर कैमरा सेटअप के साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो फाइंड एक्स9एस प्रो 5जी फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। स्क्रीन की बात करें तो OPPO Find X9s Pro में 6.32-इंच डिस्प्ले दी जा सकती है। वैसे प्रो मॉडल में इतनी छोटी स्क्रीन कम ही देखने को मिलती है। वहीं लीक के मुताबिक यह फ्लैट डिस्प्ले होगी जिसपर 1.5K रेजोल्यूशन और 3डी अल्ट्रासोनिंग फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा।
पावर बैकअप के लिए OPPO Find X9s Pro को 7000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं साथ ही इस स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग भी दी जा सकती है। कंपनी इस नए वीवो स्मार्टफोन को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाएगी।
आपको बता दें कि बीते दिनों ओपो ने अनाउंस किया था कि वह इंडिया में OPPO Find X9 Ultra लॉन्च करेगी। अभी कोई तय तारीख तो सामने नहीं आई है लेकिन यह मोबाइल अप्रैल या मई में पेश हो सकता है। कंफर्म तो नहीं है लेकिन इसे क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कोई भी ओपो मोबाइल भारत में इस चिपसेट पर नहीं आया है।
ब्रांड का कहना है कि फाइंड एक्स9 अल्ट्रा की कैमरा टेक्नोलॉजी बेहद खास होगी। इस फोन में ओपो का मोस्ट एडवांस इमेजिंग सिस्टम लगाया जाएगा। फोन में Hasselblad कैमरा लेंस मिलेंगे जो किसी प्रोफेशनल कैमरा फोटोग्राफी जैसा रिजल्ट दे सकेंगे। चर्चा है कि इसमें 1/1.28″ अल्ट्रा-लार्ज सेंसर वाला 200MP periscope telephoto लेंस मिल सकता है जिसके साथ 10X ज़ूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है।














