Oppo Find X9 Series की इंडिया लॉन्च डेट आई सामने, जानें कब हो सकती है एंट्री

Join Us icon

Oppo अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोंस Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro को कल यानी 16 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करेगा। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इन मोबाइल्स को ग्लोबल मार्केट में इसी महीने के अंत तक यानी 28 अक्टूबर को पेश कर सकती है। इसके साथ ही भारत में डिवाइस नवंबर में आ सकते हैं। फोंस की लॉन्च डेट भी शेयर की गई है। बता दें कि श्रृंखला के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लगातार लीक और ब्रांड की वेबसाइट पर सामने आ रहे हैं। आइए, आगे आपको पेश होने की तारीख और खूबियां विस्तार से बताते हैं।

टिप्स्टर योगेश बरार और स्मार्टप्रिक्स द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, Oppo Find X9 Series भारत में 18 नवंबर को लॉन्च हो सकती है। इससे पहले कंपनी 15 अक्टूबर यानी आज ColorOS 16 की घोषणा करेगी। यह भी दावा किया गया है कि इस सीरीज की कीमत अपने पूर्व मॉडल के समान रखी जा सकती है। यानी Find X9 की कीमत लगभग 65,000 रुपये और Find X9 Pro की कीमत 1,00,000 रुपये से कम हो सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo Find X9 और Find X9 Pro दोनों ही MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिल सकता है। बेस मॉडल Find X9 में 6.59 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 120Hz फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 7,025mAh की बैटरी और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके रियर कैमरा सेटअप में Sony LYT-808 50MP प्राइमरी सेंसर, Samsung JN5 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और LYT-600 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लगाया जा सकता है।

यदि Find X9 Pro की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K 120Hz फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 7,500mAh की बैटरी और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके रियर कैमरा सेटअप में LYT-828 50MP प्राइमरी लेंस, Samsung JN5 50MP अल्ट्रा-वाइड और Samsung HP5 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल किया जा सकता है।

Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ColorOS 16 आधारित Android 16 और IP68/69 रेटेड बॉडी दी जा सकती है। जो पानी और धूल से सुरक्षा करेगी।

Oppo Find X9 सीरीज उन ग्राहकों के लिए हो सकती है जो प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल कैमरा परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी वाले फोंस की तलाश में हैं। इनमें से Find X9 Pro का 200MP टेलीफोटो कैमरा इसे फोटोग्राफी लवर्स के शानदार विकल्प बना सकता है।

भारत में लॉन्च के बाद यह सीरीज आगामी Xiaomi 17 Ultra, Samsung Galaxy S26 और Vivo X300 Ultra जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को टक्कर दे सकती है। यदि आप इन्हें लेना चाहते हैं तो ओप्पो की इस पेशकश के लिए इंतजार किया जा सकता है। हम आपको लगातार फोंस का अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here