
OPPO Find X8 सीरीज में कई मॉडल शामिल हैं, जिनमें टॉप-एंड Find X8 Ultra और कॉम्पैक्ट वैरियंट OPPO Find X8s भी शामिल हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ब्रांड अब इनके सक्सेसर मॉडल्स पर काम कर रही है, जिन्हें संभवतः Find X9 सीरीज लाया जा सकता है। लॉन्च से पहले लेटेस्ट लीक से संभावित Find X9 लाइनअप को लेकर कुछ जानकारियां सामने आई हैं। आइए इसके बारे में डिटेल्स जानते हैं।
OPPO Find X9 सीरीज डिटेल्स (लीक)
- Weibo पर टिप्स्टर DigitalChatStation ने फोन के नाम का जिक्र किए बिना कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस और तैयार हो रहे मॉडल्स की संख्या को लेकर जानकारी शेयर की है।
- माना जा रहा है कि यह जानकारी OPPO Find X9 सीरीज से जुड़ी हुई है, लेकिन हम सुझाव देंगे कि इस जानकारी को पूरी तरह पक्की मानने से पहले थोड़ी सावधानी बरतें।
- DCS के अनुसार, Find X9 लाइनअप में चार मॉडल्स पर काम चल रहा है, जिनमें से तीन में MediaTek का अगला फ्लैगशिप चिपसेट Dimensity 9500 दिया जा सकता है।
- बताया जा रहा है कि इन मॉडलों में क्रमशः 6.3 इंच, 6.59 इंच और 6.78 इंच की स्क्रीन साइज दी जा सकती है, जो 1.5K स्क्रीन रिजॉल्यूशन और LTPO अल्ट्रा-नैरो फ्रेम टेक्नोलॉजी के साथ आएंगी।
- इसका मतलब यह हो सकता है कि ब्रांड इस बार भी कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की पेशकश को जारी रखने की योजना बना रहा है।
- टिप्स्टर के अनुसार, इन फोंस में पीछे की तरफ तीन कैमरे होंगे और उनमें से एक में पेरिस्कोप लेंस होगा। यह भी कहा जा रहा है कि इन मॉडलों में से एक में 200MP का पेरिस्कोप लेंस भी देखने को मिल सकता है।
अभी तक OPPO Find X9 सीरीज को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वह यहीं तक सीमित है। पहले आई DCS की लीक के मुताबिक, Find X9 सीरीज में Find X9, Find X9 Plus, Find X9 Pro और Find X9 Ultra मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। इस बार हमें एक नया Plus वैरियंट भी देखने को मिल सकता है।
DCS ने यह भी बताया कि वेनिला मॉडल में एक छोटा और सीधा स्क्रीन पैनल हो सकता है (संभावित रूप से 6.3 इंच), जबकि Plus वर्जन को मिड-साइज स्क्रीन डिवाइस (संभवत: 6.59 इंच) के तौर पर पोजिशन किया जा सकता है। वहीं, Pro और Ultra वेरिएंट्स में बड़े स्क्रीन साइज देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि OPPO Find X9 लाइनअप इस साल के अंत में लॉन्च हो सकता है, जबकि Ultra मॉडल की लॉन्चिंग इसके बाद अलग से हो सकती है।