OPPO K11 5G हुआ चीन में लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल

Join Us icon
Highlights

  • मोबाइल स्क्रीन को लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन प्राप्त है।
  • इसमें ऑटोमेटिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट की सुविधा भी है।
  • डिवाइस Snapdragon 782G प्रोसेसर से लैस है। 

मोबाइल निर्माता ओप्पो ने के-सीरीज स्मार्टफोन OPPO K11 5G को चीन में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि मोबाइल को आने वाले दिनों में भारत सहित अन्य बाजारों में भी एंट्री मिल सकती है। डिवाइस में यूजर्स को OLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, अन्य सभी स्पेसिफिकेशंस और प्राइस की की डिटेल आप इस पोस्ट में पढ़ सकते हैं।

OPPO K11 5G की कीमत

कंपनी ने डिवाइस को तीन स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उतारा है। इसमें 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 1,899 yuan यानी करीब 21 हजार रुपये है। जबकि 12GB रैम +256GB स्टोरेज वैरियंट का प्राइस 2,099 yuan यानी करीब 24 हजार है। वहीं, टॉप मॉडल 12GB रैम +512GB स्टोरेज ऑप्शन 2,499 yuan यानी करीब 28 हजार का है। फोन के लिए यूजर्स को ग्लेशियर ब्लू, और मून शैडो ग्रे जैसे दो कलर ऑप्शन मिल जाएंगे।

OPPO K11 5G डिजाइन

फोन के डिजाइन की बात करें तो डिवाइस फ्लैट पैनल पर बेस्ड है। डिस्प्ले पर पंच होल कट आउट डिजाइन देखने को मिलता है। स्क्रीन पर थिन बेजल्स की पेशकश है। बैक पैनल पर बड़ा कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश लगाया गया है। इसके अलावा डुअल टोन फिनिश भी इसे खास बनता है, साथ ही ओप्पो के11 ब्रांडिंग भी दी गई है।

OPPO K11 5G स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: डिवाइस के डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी ने इसमें 6.7 इंच OLED पैनल मिलेगा। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 93.4 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो, 1100 निट्स ब्राइटनेस, HDR 10 प्लस, 1.07 बिलीयन कलर सपोर्ट मिल जाता है।
  • डिस्प्ले सपोर्ट: मोबाइल स्क्रीन को लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन प्राप्त है। इसमें 2160 हाई फ्रिकवेंसी PWM डिम्मिंग सपोर्ट मिल जाता है। इसके साथ ही ऑटोमेटिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट की सुविधा भी है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर से लैस रखा गया है। यह चिपसेट 6 नैनोमीटर प्रोसेस पर काम करता है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.70GHz है। ओप्पो का दावा है कि डिवाइस का AnTuTu स्कोर 7,19,702 है।
  • परफॉरमेंस: परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में कंपनी 4129mm² का बड़ा लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। बेहतर गेमिंग क्वालिटी के लिए हाइपरबूस्ट गेम फ्रेम स्टेबलाइजेशन इंजन सपोर्ट भी है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में स्मार्टफोन में 12GB रैम + 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिलता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सल का आईएमएक्स890 प्राइमरी कैमरा लेंस OIS के साथ लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी: इसमें 5000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
  • OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्राइड 13 आधारित  Color OS 13.1 पर रन करता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here