OPPO K11 5G में मिलेंगे ये सभी स्पेसिफिकेशंस, 25 को जुलाई फोन करेगा एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/07/OPPO-K11-5G-1.jpg
Highlights

मोबाइल निर्माता ओप्पो 25 जुलाई को अपना के-सीरीज स्मार्टफोन OPPO K11 5G लेकर आ रहा है। डिवाइस की एंट्री सबसे पहले चीन में होने वाली है। जिसके बाद इसे अन्य बाजारों में उतारा जाएगा। बता दें कि कंपनी ने लॉन्च से पहले ही डिवाइस के प्रमुख स्पेसिफिकेशन टीजर के माध्यम से शेयर किए हैं। जिसकी डिटेल आप इस पोस्ट में पढ़ सकते हैं।

OPPO K11 5G लॉन्च डिटेल

ओपो ‘के’ सीरीज़ में शामिल होने जा रहा यह स्मार्टफोन 25 जुलाई को चीन में लॉन्च होगा। फोन का लॉन्च ईवेंट चाइना में दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जो भारतीय टाइम के मुताबिक दोपहर के 12 बजे होगा। इंडियन मोबाइल यूजर भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ओपो के11 5जी लॉन्च को लाइव देख सकेंगे।

OPPO K11 5G डिजाइन

फोन के डिजाइन की बात करें तो डिवाइस फ्लैट पैनल पर आधारित है। डिस्प्ले पर पंच होल कट आउट डिजाइन दिया गया है। स्क्रीन पर थिन बेजल्स नजर आते हैं। बैक पैनल पर बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश मौजूद है। इसके अलावा फोन डुअल टोन कलर फिनिश में नजर आता है। साथ ही ओप्पो की ब्रांडिंग भी दी गई है।

OPPO K11 5G स्पेसिफिकेशंस (कंफर्म)

OPPO K11 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)