Oppo K12 के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, कम कीमत में हो सकती है एंट्री

Join Us icon
Highlights

  • Oppo K12 फोन K11 के अपग्रेड के तौर पर पेश हो सकता है।
  • इसमें 6.7 इंच का एमोलेड पैनल डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। 

ओप्पो अपनी के-सीरीज का जल्द ही विस्तार कर सकता है इसके तहत नया मोबाइल Oppo K12 आने की उम्मीद है। यह पिछले साल चीन में आए K11 के अपग्रेड के तौर पर लाया जा सकता है। बता दें कि डिवाइस को लेकर इससे पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन का लीक सामने आया था। वहीं, अब अन्य ताजा लीक में इसकी लेटेस्ट खूबियां बताई गई हैं। आइए, आगे मोबाइल से जुड़े पूरे अपडेट की डिटेल जानते हैं।

Oppo K12 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • Oppo K12 स्मार्टफोन को लेकर माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने शेयर किए हैं।
  • लीक के मुताबिक ओप्पो के12 में 6.7 इंच का एमोलेड पैनल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर बेहतरीन स्क्रीन एक्सपीरियंस देखने मिल सकता है।
  • डिवाइस में यूजर्स को क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट मिलने की बात कही गई है।
  • स्टोरेज के मामले में Oppo K12 में 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट मिल सकता है।
  • कैमरा के बारे में आप नीचे पोस्ट में देख सकते हैं कि डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जबकि 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगाया जा सकता है।

Oppo K12 specifications leaked

Oppo K11 के स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: Oppo K12 के पूर्व मॉडल Oppo K11 में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इस पर फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है। फोन की स्क्रीन पर पंच होल डिजाइन है।
  • प्रोसेसर: मोबाइल में दमदार एक्सपीरियंस के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 782जी प्रोसेसर लगा हुआ है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 12 जीबी तक रैम सपोर्ट है। इंटरनल स्‍टोरेज के लिए 512GB मेमोरी दी गई है। यही नहीं स्‍टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्‍लॉट भी मिलता है।
  • कैमरा: फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है। जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी, 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP कैमरा लगा है।
  • बैटरी: Oppo K11 में 5,000mAh की बैटरी है, इसे चार्ज करने के लिए 100W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
  • अन्य: यह फोन डुअल सिम 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी-सी पोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस है।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here