
Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी K13 Turbo सीरीज लॉन्च की है इसमें आने वाला नया OPPO K13 Turbo Pro 5G अब सेल के लिए तैयार है। यह देश के पहले इनबिल्ट कूलिंग फैन वाले स्मार्टफोन के रूप में आया है। इसकी सेल आज यानी 15 अगस्त से शुरू हो गई है। यदि आप फोन लेना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट, ओप्पो इंडिया ई-स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से ले सकते हैं। आइए, आगे ऑफर्स, कीमत, उपलब्धता और खूबियां जानते हैं।
OPPO K13 Turbo Pro 5G की कीमत 8GB+256GB वैरियंट के लिए 37,999 और 12GB+256GB के लिए 39,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन तीन रेसिंग इंस्पायर्ड कलर ऑप्शंस Silver Knight, Purple Phantom और Midnight Maverick में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहक चुनिंदा बैंक ऑफर्स या एक्सचेंज बोनस के जरिए 3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट ले पाएंगे। साथ ही 9 महीने का No Cost EMI विकल्प भी दिया जा रहा है। इन ऑफर्स के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत क्रमशः 34,999 और 36,999 रुपये पड़ेगी। इसके अलावा ग्राहक फ्लिपकार्ट मिनट्स सर्विस के जरिए अपने OPPO K13 Turbo Pro 5G की टर्बो स्पीड डिलीवरी का भी अनुभव ले सकते हैं। जिससे यह फोन उनके पास कम समय में पहुंच जाएगा।
ब्रांड ने यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया है, जो लंबे समय तक हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग या हेवी मल्टीटास्किंग करना पसंद करते हैं। Storm Engine कूलिंग टेक्नोलॉजी, 7,000mAh की बैटरी, 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 1.5K AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसे पावर यूजर्स के लिए आकर्षक ऑप्शन बन सकते हैं।
डिजाइन की बात करें तो OPPO K13 Turbo Pro 5G रेसिंग-इंस्पायर्ड लुक के आता है। जिसमें गोल्ड-ट्रिम कैमरा मॉड्यूल और टर्बो ब्रीदिंग लाइट्स का इस्तेमाल हुआ है। यह 8.31mm पतला और 208 ग्राम वजन का है। इसमें इनबिल्ट फैन है, जो L-शेप एयर डक्ट, 0.1mm ब्लेड वाले माइक्रो सेंट्रीफ्यूगल फैन, 7,000mm² वेपर चेंबर और 19,000mm² ग्रेफाइट लेयर के जरिए तापमान को 2-4°C तक कम कर सकता है। इससे गेमर्स का अनुभव शानदार हो सकता है। डिस्प्ले 6.8-इंच LTPS AMOLED है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600निट्स ब्राइटनेस मिलती है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, Adreno GPU और Wi-Fi 7 सपोर्ट है, जिससे 5G स्पीड 4.2Gbps तक मिल सकती है। गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए Synopsys 3910P टच IC, गेमिंग हॉट जोन कैलिब्रेशन, ग्लव मोड, स्प्लैश टच, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और AI Game Assistant जैसे कई फीचर्स हैं। फोन में बैटरी 7,000mAh की दी गई है जो 80W SuperVOOC तकनीक से 54 मिनट में फुल चार्ज सकती है। साथ में बाईपास चार्जिंग मोड गेमिंग के दौरान बैटरी की हेल्थ को बनाए रख सकता है।
रियर कैमरा सेटअप में 50MP OIS/EIS प्राइमरी लेंस और 2MP सेकेंडरी सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा लगा है। इसमें AI Clarity Enhancer, AI Eraser और AI Reflection Remover जैसे फीचर्स हैं। हालांकि, यह फोन फोटोग्राफी-लवर्स के बजाए गेमिंग और परफॉर्मेंस लवर्स को ज्यादा पसंद आ सकता है।
OPPO K13 Turbo Pro 5G बाजार में मौजूद iQOO Neo 10, Oppo reno 14 और Poco F7 जैसे मोबाइल्स से मुकाबला कर सकता है। क्योंकि इनमें भी मिड रेंज में फ्लैगशिप लेवल फीचर्स मिल जाते हैं। हालांकि ओप्पो का यह नया मॉडल कम कीमत में प्रीमियम कूलिंग हार्डवेयर और फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस जैसी खूबियों के चलते थोड़ा आगे लग सकता है।
यदि आपका बजट 35,000 से 38,000 रुपये का है और आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जो लंबे गेमिंग सेशन में भी बढ़िया चले, बैटरी बैकअप भी मिलता रहे तो OPPO K13 Turbo Pro 5G अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, अगर आपको कूलिंग सिस्टम से ज्यादा कैमरा क्वालिटी चाहिए तो इस प्राइस रेंज में अन्य डिवाइस पर विचार किया जा सकता है। उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। आगे भी इसी तरह की खबरों के लिए जुड़े रहें।














