
Oppo अपने K-सीरीज लाइनअप में एक नया 5G स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। जिसे Oppo K13x 5G नाम से एंट्री मिल सकती है। यह फिलहाल गूगल प्ले कंसोल साइट पर देखा गया है, जिससे इसके डिस्प्ले, चिपसेट, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आगामी फोन हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए Oppo A5 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।
Oppo K13x 5G गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग
- Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार, Oppo K13x 5G में HD+ (720 x 1604 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है।
- फोन में MediaTek का MT6835 चिपसेट लगाया जा सकता है। जो Dimensity 6300 प्रोसेसर होने की संभावना है।
- इसके अलावा, डिवाइस Android 15 पर रन कर सकता है और इसमें 4GB RAM होने की बात सामने आई है।
- यह फोन भारत में BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन भी प्राप्त कर चुका है, जिससे इसके जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने की संभावना है।
- माना जा रहा है कि यह Oppo K12x 5G का सक्सेसर होगा, जो जुलाई 2024 में भारत में लॉन्च हुआ था।
क्या Oppo A5 5G का रीब्रांडेड वर्जन है K13x?
Oppo K13x 5G का मॉडल नंबर Google Play Supported Devices लिस्टिंग में CPH2753 बताया गया है। वहीं Google Play Console लिस्टिंग में CPH2735 मॉडल नंबर भी नजर आता है, जो Oppo A5 5G (ग्लोबल वर्जन) से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, दोनों डिवाइस OP5EF7L1 कोडनेम के तहत भी लिस्टेड हैं। इन सब बातों से लगता है कि Oppo K13x 5G ए-सीरीज के Oppo A5 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
Oppo K13x 5G स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: लीक के अनुसार फोन में 6.67-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी जा सकती है।
- प्रोसेसर: इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है, जो बजट सेगमेंट के लिए शानदार परफॉर्मेंस देने वाला प्रोसेसर है।
- रैम और स्टोरेज: डिवाइस में 4GB से लेकर 8GB तक की LPDDR5x RAM और 128GB/256GB की UFS 2.2 स्टोरेज मिल सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा + 2MP सेकेंडरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।
- अन्य: फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरबिलिटी और IP65 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है, जिससे धूल और पानी से बचाव होता है।
Oppo K13x 5G भारत में लॉन्च और संभावित कीमत
Oppo K12x 5G को भारत में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में Oppo K13x 5G की कीमत भी 13,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। उम्मीद है कि यह डिवाइस जून या जुलाई 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।












