3,000 रुपये तक महंगे हुए OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G, जानें नया प्राइस

Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी K-सीरीज के दो स्मार्टफोंस OPPO K14 5G और OPPO K14x 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी द्वारा जारी नए प्राइस हाइक के अनुसार, दोनों डिवाइस के अलग-अलग वेरिएंट्स पर 1,000 से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह नई कीमतें आज यानी 15 सितंबर 2026 से लागू हो गई हैं। आइए, आगे सभी मॉडल्स का नया प्राइस जानते हैं।
OPPO K14x 5G की नई कीमतें
कंपनी ने OPPO K14x 5G के तीनों मेमोरी वेरिएंट्स के दाम बढ़ा दिए हैं। इसके 4GB + 64GB वैरियंट की पुरानी कीमत 17,999 रुपये थी। इसमें 1,000 की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 18,999 रुपये हो गई है। दूसरे मॉडल 4GB + 128GB की कीमत 19,999 थी। यह 2,000 रुपये महंगा हुआ है। इसका नया दाम 21,999 रुपये है। फोन का 6GB + 128GB मॉडल पहले 22,999 रुपये का था। इसमें भी 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है और अब इसे 24,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
OPPO K14 5G की नई कीमतें
सीरीज के OPPO K14 5G के दो वेरिएंट्स पर भी बड़ा प्राइस हाइक देखने को मिला है। फोन के 6GB + 128GB वैरियंट की पुरानी कीमत 23,999 रुपये थी। कंपनी ने इसके दाम में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की है जिसके बाद इसका नया प्राइस 25,999 रुपये हो गया है।
यदि 6GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की बात करें तो इस पर सबसे ज्यादा 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह 25,999 रुपये में मिल रहा था लेकिन अब ग्राहकों को इसके लिए 28,999 रुपये देने होंगे।
ओप्पो ने कीमत बढ़ाने की वजह साफ नहीं की है, लेकिन कंपोनेंट की बढ़ती लागत को लगातार हो रहे प्राइस हाइक की बड़ी वजह माना जा रहा है। अगर आप इनमें से कोई भी डिवाइस खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अब आपको रिटेल और ऑनलाइन स्टोर्स पर नए दामों के साथ ही डिवाइस लेने होंगे।
OPPO K14x 5G के स्पेसिफिकेशंस
OPPO K14x 5G फोन में 1570 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 256ppi और 1125nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
OPPO K14x 5G फोन Android 16 आधारित ColorOS पर रन करता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है जिसके साथ Trinity Engine भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं, मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। जिसके साथ Reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए लिए ओपो के14एक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
OPPO K14 5G के स्पेसिफिकेशंस
OPPO K14 5G फोन में 1570 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1125nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
प्रोसेसिंग के लिए OPPO K14 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल 7000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं, मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए ओपो के14 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Monochrome लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसके अलावा मोबाइल को पानी से बचाने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है। हम आपको आगे भी कीमत में बदलाव होने पर डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।