
ओपो ने कल ही अनाउंस किया है कि वह अपनी ‘के सीरीज’ का विस्तार करने जा रही है। इस सीरीज में दो नए स्मार्टफोन OPPO K15 Turbo Pro और K15 Turbo Pro+ लाए जाएंगे जो 1 अप्रैल को चीन में लॉन्च होंगे। वहीं आज बाजार में आने से पहले ही ये अपकमिंग ओप्पो मोबाइल्स बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गए है। टिपस्टर एनविन ने इन्हें स्पॉट किया है। इस लिस्टिंग में ओपो के15 टर्बो प्रो और ओपो के15 टर्बो प्रो+ के प्रोसेसर व रैम की जानकारी सामने आ गई है।
OPPO K15 Turbo Pro की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन गीकबेंच पर OPPO PMH110 मॉडल के साथ लिस्ट हुआ है। इस मोबाइल को सिंगल-कोर में 1559 बेंचमार्क स्कोर प्राप्त हुआ है और मल्टी-कोर में 6186 बेंचमार्क स्कोर मिला है। गीकबेंच पर ओपो के15 टर्बो प्रो को 12GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है।
प्रोसेसिंग पावर की बात करें तो ओपो के15 टर्बो प्रो 5जी फोन के मदरबोर्ड को k6899v1_64 कोड नेम दिया गया है जो MediaTek Dimensity 8500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इस मोबाइल सीपीयू की बेस फ्रिक्वेंसी 2.20GHz है जिसमें 3.20GHz क्लॉक स्पीड वाले तीन कोर और 3.40GHz तक ही हाई क्लॉक स्पीड वाले 4 कोर शामिल हैं।
OPPO K15 Turbo Pro+ 5G स्मार्टफोन गीकबेंच पर OPPO PMG110 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। यह मोबाइल भी बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर 12GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है जिसके साथ Android 16 OS दिया गया है। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो अपकमिंग ओपो के15 टर्बो प्रो+ को यहां सिंगल-कोर में 2688 और मल्टी-कोर में 8350 बेंचमार्क स्कोर हासिल हुआ है।
ओपो के15 टर्बो प्रो+ के मदरबोर्ड सेक्शन में k6991v2_64 कोडनेम लिखा गया है जो MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट बताया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.40GHz बेस फ्रीक्वेंसी वाला है जिसमें 3.30GHz क्लॉक स्पीड वाले ट्राई कोर के साथ 3.73GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड वाला प्राइम कोर मिलता है। ग्राफिक्स के लिए इस ओपो मोबाइल में Mali-G925-Immortalis MC12 जीपीयू दिए जाने की बात सामने आई है।
ओपो के15 टर्बो प्रो और के15 टर्बो प्रो+ 1 अप्रैल को चीन में लॉन्च होंगे। OPPO K13 Turbo सीरीज की ही तरह इनमें भी बिल्ट-इन कूलिंग फैन मिलेगा जो हैवी प्रोसेसिंग और लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को हीट होने से रोकेगा और गर्म हवा बाहर फेंकेगा। लीक्स के अनुसार ये दोनों मोबाइल 1.5K OLED डिस्प्ले पर लॉन्च हो सकते हैं जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। K15 Pro का स्क्रीन साइज 6.59-इंच और K15 Pro+ का 6.78-इंच बताया जा रहा है।
लीक्स के अनुसार ओपो के15 प्रो को 7500mAh बैटरी और के15 प्रो को 8000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए दोनों अपकमिंग ओपो 5जी फोंस में 50MP मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इनमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बहरहाल पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 1 अप्रैल तक का इंतजार करना होगा।















