OPPO K9 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Realme ब्रांडिंग के साथ हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/05/Oppo-K9-5G-camera.jpg

OPPO ने कुछ दिनों पहले OPPO K9 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ओप्पो के इस स्मार्टाफोन में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Snapdragon 768G चिपसेट के साथ पेश किया गया है। खबरों की माने तो ओप्पो का यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Realme की ब्रांडिंग के साथ पेश किया जा सकता है। अपकमिंग रियलमी के स्मार्टफोन को Geekbench के डाटाबेस में मॉडल नंबर RMX3142 के साथ लिस्ट किया गया है। बेंचमार्क लिस्टिंग में रियलमी का यह स्मार्टफोन Snapdragon 768G SoC के साथ लिस्ट किया गया है। यह चिपसेट इससे पहले OPPO K9 5G स्मार्टफोन के साथ आया था। इससे पहले रियलमी का यह स्मार्टफोन TENAA सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग से पता चलता है कि रियलमी के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स OPPO K9 5G जैसे ही हैं।

Realme RMX3142 स्पेसिफिकेशन्स (Geekbench)

Realme RMX3142 स्मार्टफोन Snapdragon 768G SoC के साथ 8GB रैम के साथ लिस्ट है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 11 पर रन करेगा। यह स्पेसिफिकेशन्स भी OPPO K9 5G से मिलती है। TENAA की लिस्टिंग Realme RMX3142 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स OPPO K9 5G से मिलती हैं। OPPO K9 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया था, जिसका रेजलूशन Full HD+ 1080 x 2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Snapdragon 768G चिपसेट के साथ पेश किया गया था, जो 8GB की रैम के साथ 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया था। Oppo K9 5G स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : भारत में सेल से लेकर आफ्टर सेल सर्विस में नंबर 1 है ये स्मार्टफोन कंपनी

Oppo K9 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है। इस फोन में 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो ओप्पो के इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है। Oppo K9 5G स्मार्टफोन में 4300mAh की बैटरी और 65W रैपिड चार्जिंग दी गई हैं।
अपकमिंग Realme RMX3142 स्मार्टफोन की TENAA और Geekbench में लिस्ट स्पेसिफिकेशन्स OPPO K9 5G स्मार्टफोन से मेल खाती हैं। Realme का अपकमिंग स्मार्टफोन भी 6.43-इंच AMOLED डिस्प्ले, 64MP प्राइमरी कैमरा और 4300mAh बैटरी के साथ आता है। Realme RMX3142 स्मार्टफ़ोन बेंचमार्क की लिस्टिंग में ऑक्टा-कोर Snapdragon 768G प्रोसेसर के साथ लिस्ट है। यह भी पढ़ें : Nokia C30 और Nokia C20 Plus स्मार्टफोन डुअल कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ जल्द होंगे लॉन्च

Realme के बारे में रूमर्स हैं कि कंपनी चीन में जल्द ही Realme GT Neo Flash स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। कहा जा रहा है कि रियलमी का यह स्मार्टफोन 24 मई को लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी के इस फोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 65W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी।