
Oppo ने बीते दिन कई प्रीमियम डिवाइस पेश किए हैं। जिसमें Find X9 Ultra, Find X9s Pro और Find X9s स्मार्टफोंस शामिल है। इसके साथ नया कॉम्पैक्ट टैबलेट Oppo Pad Mini चीन में लॉन्च हुआ है। यह टैब खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो छोटे साइज में फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस चाहते हैं। आइए, आगे कीमत और फीचर्स जानते हैं।
Oppo Pad Mini में 8.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 2520×1680 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 3:2 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। यह स्क्रीन 60Hz से 144Hz तक का एडाप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है इसमें 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। स्लिम बेजल्स और हाई पिक्सल डेंसिटी के चलते यह टैबलेट रीडिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और एडिटिंग जैसे कामों के लिए शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देने का दावा करता है।
परफॉरमेंस के मामले में Oppo Pad Mini टैबलेट पावरफुल है क्योंकि इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसे LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह डिवाइस ColorOS 16 पर रन करता है और इसमें PC-लेवल WPS, एडवांस फाइल मैनेजमेंट और क्रॉस-डिवाइस कोलैबोरेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे प्रोडक्टिविटी एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
कैमरा की बात करें तो Oppo Pad Mini में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और बेसिक फोटोग्राफी के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे कम समय में डिवाइस चार्ज हो जाता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Oppo Pad Mini टैबलेट में Wi-Fi 7, USB Type-C पोर्ट, डुअल स्पीकर्स और बेहद स्लिम डिजाइन दिया गया है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.3mm के आसपास है। इसका हल्का और पोर्टेबल डिजाइन इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए शानदार विकल्प बनाता है।
कीमत की बात करें तो Oppo Pad Mini का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट 3,199 युआन (लगभग 44,010 रुपये) में लॉन्च हुआ है। वहीं, 12GB+256GB वैरियंट की कीमत 3,499 युआन (करीब 48,137 रुपये) और टॉप मॉडल 12GB+512GB की कीमत 3,999 युआन (करीब 55,022 रुपये) रखी गई है। यह टैबलेट Mint Green, Monet Purple और Space Grey जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।
Oppo Pad Mini कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप-लेवल टैबलेट के रूप में आया है। जिसमें दमदार प्रोसेसर, हाई क्वालिटी डिस्प्ले और प्रोडक्टिविटी फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन है। यदि आप चीन में हैं तो इसे चुन सकते हैं। वहीं, उम्मीद है कि इस टैब को इंडिया और ग्लोबल मार्केट में अन्य नाम के साथ रिब्रांड किया जा सकता है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।










