OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro लॉन्च डेट हुई अनाउंस, चीन में इस दिन होगी एंट्री

Join Us icon

ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर रेनो 13 सीरीज की लॉन्च डेट तय कर दी है इसके तहत OPPO Reno 13 और OPPO Reno 13 Pro होम मार्केट चीन में आएंगे। मोबाइल्स के साथ कंपनी Enco R3 Pro और OPPO Pad 3 भी पेश करेगी। यह सभी प्रोडक्ट्स एक लाइव इवेंट के जरिए एंट्री लेंगे। आइए, आगे पेश होने की तारीख, कंफर्म और संभावित स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।

OPPO Reno 13 सीरीज लॉन्च डेट कंफर्म

  • चीन की ओप्पो वेबसाइट पर Reno 13 सीरीज को लेकर माइक्रो साइट लाइव हो गई है।
  • साइट टीजर में OPPO Reno 13 और OPPO Reno 13 Pro को 25 नवंबर के दिन लॉन्च करने की डिटेल लिखी है।
  • लॉन्च के समय की बात करें तो ओप्पो रेनो 13 लाइनअप चीन में 25 नवंबर को शाम 7:00 बजे CST (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) लॉन्च होगा।
  • ब्रांड ने लॉन्च से पहले स्टोरेज और डिजाइन भी शेयर किया है। फोन फ्लैट स्क्रीन और ट्रिपल कैमरा सेटअप में दिखाई दिया है।

  • लिस्टिंग में Reno 13 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB मॉडल की पुष्टि की गई है।
  • ओप्पो रेनो 13 प्रो को पर्पल रंग में 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB मॉडल में भी टीज किया गया है।
  • दोनों फोन में मेटल फ्रेम होगा और ऊपर की तरफ आईआर ब्लास्टर तकनीक दी जाएगी।

Oppo Reno 13 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: रेनो 13 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.59-इंच का 1.5K डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यदि बात करें रेनो 13 प्रो वैरियंट की तो यह 6.83-इंच स्क्रीन के साथ आ सकता है। इस पर भी समान 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • चिपसेट: ओप्पो रेनो 13 और रेनो 13 प्रो चीन में Dimensity 8350 SoC के साथ आ सकते हैं। जबकि भारत और ग्लोबल लेवल पर Dimensity 8300 चिप लगाई जा सकती है।

  • कैमरा: रेनो 13 और रेनो 13 प्रो के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। जबकि रेनो 13 के रियर में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल-लेंस सेटअप दिया जा सकता है। रेनो 13 प्रो में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, जूम के लिए 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर लगाया जा सकता है।
  • बैटरी: रेनो 13 डिवाइस में 5,600mAh की बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है। इसे चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग भी दी जा सकती है। प्रो मॉडल में 5,900mAh बैटरी हो सकती है। इसे वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: रेनो 13 और रेनो 13 प्रो दोनों ColorOS 15 के साथ आएंगे। इन्हें धूल और पानी से बचाव वाली रेटिंग भी मिलेगी।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here