16GB RAM के साथ आ रहे हैं Oppo Reno 14, Reno 14 Pro, कंफर्म हुआ डिजाइन और स्टोरेज

मोबाइल निर्माता Oppo आने वाले 15 मई को चीन में अपनी नई Reno 14 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इसमें Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro के साथ Oppo Pad SE टैबलेट और Enco Clip TWS ईयरबड्स भी पेश किए जाएंगे। वहीं, लॉन्च से पहले ही कंपनी ने श्रृंखला के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है और आधिकारिक लिस्टिंग में फोन का डिजाइन और खूबियां शेयर की गई हैं। इसके साथ ही बेस मॉडल गीकबेंच पर देखा गया है। आइए, आगे तमाम डिटेल्स जानते हैं।
Oppo Reno 14, Reno 14 Pro कलर ऑप्शन
- कलर ऑप्शन की बात करें तो Oppo Reno 14 ब्लैक, ग्रीन और वाइट जैसे तीन रंगों में उपलब्ध होगा।
- Oppo Reno 14 Pro ब्लैक, पर्पल और वाइट कलर्स में पेश किया जाएगा।
- दिलचस्प बात यह है कि Reno सीरीज के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब स्टैंडर्ड और Pro मॉडल्स को लुक के आधार पर अलग कर पाना कठिन है।
Oppo Reno 14, Reno 14 Pro वेरिएंट्स
Oppo Reno 14, Reno 14 Pro कई स्टोरेज और रैम वेरिएंट्स में लॉन्च होंगे। जिनमें 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB शामिल हैं। इसके अलावा, स्टैंडर्ड Reno 14 के लिए एक 16GB + 256GB का भी विकल्प भी उपलब्ध होगा।
Oppo Reno 14, Reno 14 Pro के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Oppo Reno 14 में 6.59-इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले दिया जाएगा, जबकि Reno 14 Pro में 6.83-इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
- कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो Pro मॉडल में तीसरा कैमरा अलग दिखता है, जिससे इसमें पेरिस्कोप जूम लेंस होने की संभावना जताई जा रही है।
- चिपसेट: प्रोसेसर की बात करें तो Reno 14 में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट मिलेगा। वहीं, Reno 14 Pro में आगामी Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: दोनों स्मार्टफोंस में लगभग 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
- ओएस: सॉफ्टवेयर के मामले में Reno 14 सीरीज में ColorOS 15 आधारित Android 15 प्री-इंस्टॉल्ड मिल सकता है।
Oppo Reno 14 गीकबेंच लिस्टिंग
- एक नया Oppo स्मार्टफोन, मॉडल नंबर PLA110, को Geekbench पर देखा गया है। इसमें मौजूद प्रोसेसर के कोर स्ट्रक्चर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह डिवाइस Reno 14 ही हो सकता है।
- लिस्टिंग के अनुसार मोबाइल में प्राइम कोर 3.35GHz, 3 परफॉर्मेंस कोर 3.20GHz, 4 एफिशिएंसी कोर 2.20GHz हैं।
- मोबाइल में 16GB RAM दी गई है यह डिटेल्स कंफर्म भी हो चुकी है।
- इसके अलावा डिवाइस Android 15 पर रन करता है, जिस पर ColorOS 15 की लेयर हो सकती है।