
Oppo ने मई में अपनी Reno 14 सीरीज को चीन में लॉन्च किया था। इसमें आने वाले Oppo Reno 14 और Oppo Reno 14 Pro इसी महीने इंडियन मार्केट में भी आ चुके हैं। इसी बीच लेटेस्ट लीक में अगली पीढ़ी की Reno 15 सीरीज को लेकर जानकारी सामने आ गई है। रिपोर्ट में टिप्स्टर Smart Pikachu ने इसके संभावित लॉन्च टाइमफ्रेम और डिस्प्ले साइज की जानकारी शेयर की है। आइए, आगे आगामी Oppo Reno 15 और Oppo Reno 15 Pro की डिटेल्स जानते हैं।
Oppo Reno 15 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन (लीक)
- लीक के मुताबिक Oppo Reno 15 सीरीज को इस साल नवंबर में चीन में लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद अन्य बाजारों में भी आने की संभावना है। यह भी बताया गया है कि इस सीरीज के फोन दो अलग साइज वैरियंट में आ सकते हैं।
- उम्मीद है कि Oppo Reno 15 6.3-इंच फ्लैट डिस्प्ले वाला कॉम्पैक्ट मॉडल हो सकता है। जबकि 6.78-इंच डिस्प्ले वाला बड़ा वैरियंट Pro मॉडल बनकर आ सकता है। यह बड़ी स्क्रीन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए एंट्री ले सकता है।
- डिजाइन से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि Reno 14 सीरीज की तरह अपकमिंग मॉडल्स भी स्लिम और हल्के डिजाइन के साथ आएंगे।
Oppo Reno 15 सीरीज स्पेसिफिकेशंस (लीक)
कैमरा
Oppo Reno 15 सीरीज में कैमरा सेटअप में बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें फ्लैगशिप-ग्रेड कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। कलर रिप्रोडक्शन को पहले से कहीं बेहतर किया जा सकता है। एक अन्य लीक के अनुसार, इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा शामिल किया जा सकता है। जो एक बड़े सेंसर के साथ आने की संभावना है। ब्रांड अपने Find X8 सीरीज से कुछ फ्लैगशिप इमेजिंग टेक्नोलॉजी भी Reno 15 सीरीज में ला सकता है इसमें एडवांस इमेज सेंसर और कलर करेक्शन फीचर लाया जा सकता है। इसके अलावा लेटेस्ट Reno 14 की तरह Reno 15 के दोनों मॉडल्स में भी पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की संभावना है।
बैटरी
Oppo Reno 15 सीरीज में भी मेटल मिडिल फ्रेम को बरकरार रखा जा सकता है। हालांकि बैटरी साइज सामने नहीं आया है लेकिन इसमें बड़ी बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
आगामी Reno 15 सीरीज में सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड देखने को मिल सकता है। यह आगामी मॉडल्स ColorOS 16-आधारित Android 16 के साथ आ सकते हैं।














