OPPO Reno 16 Series इंडिया लॉन्च लाइव स्ट्रीम, यहां देखें नए ओपो 5जी फोन की प्राइस अनाउंसमेंट

OPPO Reno 16 Series इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इस सीरीज में दो नए मोबाइल फोन ओपो रेनो 16 और रेनो 16सी लेकर आ रही है। स्टाइलिश डिजाइन, प्रीमियम लुक और शानदार कैमरा वाले ये स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहे हैं। नए ओपो फोन का लॉन्च आप घर बैठे-बैठे अपने मोबाइल से ही लाइव देख सकते हैं जिसका तरीका हमने आगे बताया है।
OPPO Reno 16 Series इंडिया लॉन्च लाइव स्ट्रीम
ओपो रेनो 16 सीरीज 2 जुलाई को इंडिया में लॉन्च हो रही है। दोपहर के 12 बजे कंपनी एक बड़े ईवेंट का आयोजन कर रही है जिसके मंच से OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16C भारत में पेश होंगे। यह फोन लॉन्च ईवेंट कंपनी द्वारा ऑनलाइन तरीके से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा जिसे ओपो की ऑफिशियल वेबसाइट और ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित शॉपिंग साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी देखा जा सकेगा। वहीं नीचे दी गई यूट्यूब विंडो पर क्लिक करके भी आप OPPO Reno 16 इंडिया लॉन्च लाइव देख सकते हैं।
OPPO Reno 16 Series प्राइस (लीक)
ओपो रेनो 16 और रेनो 16सी की कीमत 2 जुलाई को ऑफिशियली अनाउंस होगी। लेकिन वहीं दूसरी ओर बीते दिनों इन स्मार्टफोंस का प्राइस इंटरनेट पर लीक के जरिये सामने आ चुका है। हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि OPPO Reno 16 5G फोन को 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर लीक के मुताबिक OPPO Reno 16C 5G मोबाइल को इंडिया में 49,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लाया जा सकता है। बहरहाल कंफर्म प्राइस के लिए फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।
OPPO Reno 16 स्पेसिफिकेशन्स
ओपो रेनो 16 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। ब्रांड ने खुलासा कर दिया गया है कि इसमें एआई फीचर्स से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल वाला ही 3.5x Telephoto लेंस भी मौजूद रहेगा। वहीं फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल Ultra Wide Selfie सेंसर मिलेगा। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। यही प्रोसेसर ग्लोबल मॉडल में आया है।
ग्लोबल मॉडल के हिसाब से ही देखें तो पावर बैकअप के लिए इस ओपो 5जी फोन को 6700mAh battery के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं चार्जिंग के लिए 80W का सपोर्ट मिल सकता है। Reno 16 5G फोन को 6.32-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। कंपनी बता चुकी है कि इसमें IP69K रेटिंग मिलेगी जो फोन को डस्ट और वॉटर के साथ ही गर्म लिक्विड की प्रोटेक्शन भी देगी।
OPPO Reno 16C स्पेसिसिफिकेशन्स
लीक्स की मानें तो ओपो रेनो 16सी MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है और मोबाइल में LPDDR4X RAM मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh या फिर 6500mAh बैटरी दी जा सकती है और इसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है। यह स्मार्टफोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लाया जाएगा और फोन में AI Snap Key भी मिलेगी।
OPPO Reno 16C 5G फोन में 6.57-इंच की फुलएचडी+ AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल 3.5x telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल का ही सेल्फी सेंसर मिल सकता है।