OPPO Reno 16 MRP लीक! 2 जुलाई इंडिया लॉन्च से पहले ही सामने आई कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/reno-16-mrp-leak.jpg

ओपो कंपनी आने वाली 2 जुलाई को इंडिया में अपनी ‘ रेनो 16 सीरीज’ पेश करेगी। इस सीरीज के तहत दो नए 5जी फोन OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16C लॉन्च होंगे। इस ओपो मोबाइल्स के मार्केट में आने से पहले ही ओपो रेनो 16 का रिटेल बॉक्स सामने आ गया है। फोन बॉक्स लीक होने से Reno 16 MRP सहित मोबाइल की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का खुलासा लॉन्च से पहले ही हो गया है।

OPPO Reno 16 MRP

ओपो रेनो 16 के रिटेल बॉक्स की फोटो टिपस्टर संजू चौधरी ने शेयर की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड की गई ईमेज में बॉक्स पर एमआपी 89,999 रुपये लिखा गया है। यह 8GB RAM + 256GB Storage वाले फोन का प्राइस है। याद दिला दें कि MRP किसी भी प्रोडक्ट का मैक्सिमम रिटेल प्राइस होता है और वह डिवाइस मार्केट में अपने एमआरपी से कम रेट पर ही सेल के लिए उपलब्ध कराया जाता है।

ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि ये वाला OPPO Reno 16 वेरिएंट 70 हजार की रेंज में लॉन्च हो सकता है। लीक हुए रिटेल बॉक्स पर रेनो 16 5जी फोन का मॉडल नंबर CPH2865 दिखाया गया है। वहीं फोन बॉक्स पर यह भी लिखा गया है कि ओपो कंपनी अपने इस नए 5जी फोन के साथ चार्जर भी देगी जो रिटेल बॉक्स में ही ​मिलेगा। लीक फोन बॉक्स के अनुसार इस मोबाइल का डायमेंशन 15.12 x 7.24 x 0.84cm और वजन 193 ग्राम है।

OPPO Reno 16 स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि ओपो रेनो 16 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल वाला ही 3.5x Telephoto लेंस भी मौजूद रहेगा। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल Ultra Wide Selfie सेंसर दिया जाएगा। इस मोबाइल का कैमरा एआई फीचर्स के साथ काम करेगा।

OPPO Reno 16 5G फोन को बीते दिनों ग्लोबल मार्केट में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। यही ऑक्टा-कोर प्रोसेसर इंडियन मॉडल में भी मिल सकता है। बताते चलें कि स्नेपड्रैगन 7 जेन 4 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 1.84गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.80गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद है कि भारतीय बाजार में यह फोन 12GB RAM पर भी लाया जाएगा।

ग्लोबल मॉडल की ही स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पावर बैकअप के लिए इसमें 6700mAh battery दी गई है। इंडिया में लॉन्च होने वाले ओपो 5जी फोन में भी यही बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकती है। रेनो 16 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा या नहीं, अभी इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो OPPO Reno 16 5G फोन को 6.32-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। यह एमोलेड पैनल पर बनी स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ हाई निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। गौरतलब है कि ओपो खुलासा कर चुकी है, ब्रांड का नया मोबाइल IP69K रेटिंग के साथ आएगा। यानी यह डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के साथ ही गर्म लिक्विड से भी स्मार्टफोन को सुरक्षित रखेगा।