OPPO Reno 16 series इंडिया लॉन्च कंफर्म, कंपनी ला रही है नए मोबाइल, ईयरबड्स और एडवांस एक्सेसरीज

ओपो फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि वह इंडिया में अपनी नए ओपो रेनो 16 सीरीज लेकर आ रही है। सीरीज के तहत OPPO Reno 16 5G और OPPO Reno 16c 5G फोन इंडिया में लॉन्च होने की चर्चा है। ब्रांड की ओर से अपनी ओपो मोबाइल्स को टीज़ कर दिया गया है और अब बस लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार है।
OPPO Reno 16 series इंडिया लॉन्च
ओपो इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपकमिंग रेनो 16 सीरीज को टीज़ कर दिया गया है। कंपनी ने माइक्रोसाइट लाइव करते हुए नए Reno 16 series 5G इंडिया लॉन्च की जानकारी दे दी है। ब्रांड ने इन्हें OPPO AI Phone कहा है। फिलहाल इन्हें ‘कमिंग सून’ कहा गया है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही दिनों में रेनो 16 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी जाएगी।
A striking silhouette of what’s next is about to be unveiled.
The countdown to the ultimate upgrade begins now.The all-new #OPPOReno16Series, Coming Soon! ✨#OPPORenoLand #LiveInTheMoment #LiveItYourWay pic.twitter.com/mdDIbQmpjJ
— OPPO India (@OPPOIndia) June 21, 2026
कंपनी की आधिकारिक साइट के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर भी रेनो16 सीरीज़ की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। यह दर्शाता है कि Reno 16 और Reno 16c इसी प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इन दोनों ओपो 5जी फोन के साथ ही कंपनी OPPO Earbuds और OPPO Bubble magentic accessory भी इंडिया में अनाउंस करेगी।
OPPO Reno 16 स्पेसिफिकेशन्स
ओपो रेनो 16 5जी फोन का ग्लोबल मॉडल बीते दिनों बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था जहां इसे Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से लैस बताया गया था। इंडियन मार्केट में यही प्रोसेसर आ सकता है। यह 12GB RAM वाला 5G फोन होगा जिसे 8GB RAM पर भी लाया जा सकता है। गीकबेंच के अनुसार इस ओपो के फोन में Adreno 722 जीपीयू दिया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस दिया जा सकता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। चर्चा है कि यह मोबाइल IP69 रेटिंग के साथ आएगा जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगा।
OPPO Reno 16 5G फोन चीन में 6700mAh battery पर लॉन्च हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार पावर बैकअप के लिए रेनो 16 को 6000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसे 6.32-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है।
OPPO Reno 16c स्पेसिफिकेशन्स
ओपो रेनो 16सी को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। भारतीय बाजार में इसे LPDDR5X RAM और UFS 3.1 storage पर पेश किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इस OPPO 5G फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर OIS सेंसर, 50 मेगापिक्सल 3.5x telephoto कैमरा और 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए Reno 16c में 6500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन को 6.57-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फुलएचडी+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी जिसे AMOLED पैनल पर बनाया जाएगा। वहीं मोबाइल में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें NFC का सपोर्ट भी मिल सकता है। बहरहाल ओपो रेनो 16 सीरीज की कंफर्म इंडियन स्पेक्स के लिए कंपनी की अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।