
Oppo ने अपनी नई Oppo Reno 16 series को लेकर आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। जिसमें पुष्टि हुई है कि इस लाइनअप को चीन में मई के महीने में लॉन्च किया जाएगा। यह सीरीज पूर्व में आई Oppo Reno 15 सीरीज का अपग्रेड होगी। जिसमें Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15c जैसे मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने चीन में आगामी सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिया है। आइए, अब तक सामने आई डिटेल्स जानते हैं।
चीन से अलग ग्लोबल मार्केट में इस सीरीज के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। उम्मीद है कि Reno 16 सीरीज की ग्लोबल एंट्री जुलाई के आसपास हो सकती है। यह उन ग्राहकों को लुभा सकती है जो लेटेस्ट फीचर्स और डिजाइन के लिए साथ नया स्मार्टफोन खोज रहे हैं। आप नीचे दी गई टीजर इमेज में देख सकते हैं कि मई में Oppo Reno 16 series लॉन्च की जानकारी दी गई है।
अब तक आए लीक्स के अनुसार, लाइनअप के Oppo Reno 16 मॉडल को कॉम्पैक्ट फोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। जिसमें 6.32 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं, Oppo Reno 16 Pro में 6.78 इंच का बड़ा OLED LTPO पैनल दिया जा सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन फ्लैट डिस्प्ले और बेहद पतले बेजल्स के साथ आ सकते हैं, जो प्रीमियम डिजाइन का अनुभव प्रदान कर सकते हैं।
स्टोरेज और वैरियंट की बात करें तो Oppo Reno 16 Pro को कई ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB शामिल हो सकते हैं। यह स्मार्टफोन वाइट, ब्लैक, पर्पल और ग्रीन कलर में आ सकता है। वहीं, Oppo Reno 16 के वैरियंट और कलर कलर्स को लेकर अभी जानकारी नहीं दी गई है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Reno 16 में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। जबकि Reno 16 Pro को ज्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह सीरीज नए ColorOS 16.1 पर आधारित हो सकती है। जो Android 16 के साथ आ सकता है।
बैटरी की बात करें तो Reno 16 Pro में लगभग 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो इस सेगमेंट में बड़ा अपग्रेड साबित हो सकती है। वहीं, बेस मॉडल की बैटरी को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
कैमरा के मामले में Oppo Reno 16 Pro दमदार साबित हो सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, Oppo Reno 16 के कैमरा सेटअप की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें भी समान सेटअप हो सकता है, हालांकि सेंसर अलग लगाए जा सकते हैं।
आगामी Oppo Reno 16 सीरीज प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉरमेंस और शानदार कैमरा फीचर्स के साथ मिड-प्रीमियम रेंज में एंट्री कर सकती है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।(सोर्स)










