OPPO Reno 16 की इंडियन स्पेसिफिकेशन्स, देखें इस अपकमिंग 5G फोन में क्या मिलेगा

ओपो रेनो 16 कुछ ही दिनों पहले चीन में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल 200MP Camera और MediaTek प्रोसेसर के साथ लाया गया है। चर्चा है कि यह ओपो मोबाइल जुलाई में इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं अब 91मोबाइल्स को खबर मिली है कि भारत में लॉन्च होने वाले ओपो रेनो 16 की स्पेसिफिकेशन्स चाइना मॉडल से अलग होगा। फोन के प्रोसेसर और कैमरा सहित अन्य स्पेक्स में भी बदलाव किया जाएगा जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO Reno 16 5G इंडियन स्पेसिफिकेशन्स
सामने आई जानकारी के अनुसार इंडिया में ओपो रेनो 16 5जी फोन को Qualcomm प्रोसेसर पर लाया जाएगा। चीन में यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8550 SUPER प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं इंडियन मॉडल को Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
देखा जाए तो इंडिया में लॉन्च होने वाले ओपो रेनो 16 का प्रोसेसर चाइना मॉडल के सामने कुछ हल्का पड़ता है। हालांकि उम्मीद कर सकते हैं कि भारतीय यूजर्स को इसमें 120fps पर गेम प्ले मिल जाएगा। इंडियन मार्केट में इसे एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं फोन में UFS 3.1 Storage मिल सकती है।
दूसरा बड़ा अंतर ओपो रेनो 16 के कैमरा मॉड्यूल में देखने को मिल सकता है। खबर के अनुसार इस ओपो 5जी फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल Telephoto लेंस मिलेगा जो 3.5x optical zoom सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जाएगा।
अगर चाइना मॉडल की बात करें तो इसके ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल में 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/1.8 अपर्चर पर काम करता है। यानी खबर सही साबित हुई तो इंडियन ग्राहकों को ओपो का 200MP Camera वाला फोन नहीं मिलेगा। फोन के अन्य दोनों सेंसर समान रखे जा सकते हैं जिसमें एफ/2.0 अपर्चर व 116 डिग्री एफओवी वाला अल्ट्रा वाइड भी शामिल हो सकता है।
OPPO Reno 16 5G फोन चीन में 6700mAh battery पर लॉन्च हुआ है। लेकिन भारतीय फैंस को छोटी बैटरी मिलेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार पावर बैकअप के लिए रेनो 16 को 6000mAh battery से लैस कर इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ ही Bypass चार्जिंग जैसे तकनीक भी देखने को मिल सकती है।
ओपो रेनो 16 कॉम्पैक्ट 5जी फोन के रूप में इंडिया आएगा। स्क्रीन के मामले में यह चीनी मॉडल की कॉपी हो सकता है जिसमें 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.32-इंच की 1.5K डिस्प्ले लगी है। यह फ्लैट सर्फेस वाली AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 460PPI, 3840Hz PWM डिमिंग और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। वहीं साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिलती है।
OPPO Reno 16 5G प्राइस
ओपो रेनो 16 स्मार्टफोन चीन में 12GB RAM और 16GB RAM पर लॉन्च हुआ है। इसके 12GB RAM + 256GB storage वाले बेस वेरिएंट की कीमत 3499 युआन यानी तकनीक 49 हजार रुपये से शुरू होती है। इंडिया में भी OPPO Reno 16 का रेट 45 हजार से 50 हजार के बीच रखा जा सकता है। वहीं भारत में यह 16जीबी रैम वाला ओपो फोन लॉन्च होगा या नहीं, इस बात पर संदेह है।