OPPO Reno 16C इंडिया प्राइस लीक! जानें कितने रुपये में बिकेगा यह नया 5जी फोन

Join Us icon

ओपो रेनो 16 सीरीज 2 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगी। इसी सीरीज के तहत दो मोबाइल फोन लाए जाने की खबर है जिनमें OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16C शामिल हो सकते हैं। कंपनी द्वारा अभी अपकमिंग 5जी स्मार्टफोन की सभी डिटेल्स सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन, एक ताजा लीक में इंडिया में लॉन्च होने वाले ओपो रेनो स्मार्टफोन का प्राइस सामने आ गया है।

OPPO Reno 16C की कीमत

ओपो रेनो 16सी 5जी फोन की कीमत टिपस्टर संजू चौधरी द्वारा शेयर की गई है। लीक में दावा किया गया है कि अपकमिंग ओपो मोबाइल Reno 16C 49,999 रुपये में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन का स्टार्टिंग प्राइस हो सकता है। हालांकि इस रेट पर कितनी रैम और स्टोरेज मिलेगी, यह डिटेल लीक में साफ नहीं हो पाई है। इसी लीक में OPPO Reno 16 का इंडिया लॉन्च प्राइस 59,999 रुपये बताया गया है। बहरहाल दोनों अपकमिंग ओपो फोन की पुख्ता कीमत के लिए अभी 2 जुलाई को इंतजार करना होगा।

OPPO Reno 16C स्पेसिसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 16सी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की इंटरनेट पर लीक हो रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए Reno 16F का रिब्रांडिड वर्जन बताया जा रहा है। चर्चा है कि ओपो रेनो 16सी 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। वहीं इस मोबाइल में LPDDR4X RAM देखने को मिल सकती है।

OPPO Reno 16C 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल 3.5x telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल का ही सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।

लीक की मानें तो यह अपकमिंग ओपो 5जी फोन 6.57-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन में AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले ​दी जा सकती है जिसपर 120Hz और 1400nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि इस अपकमिंग ओपो 5जी फोन में एडवांस ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी दी जा सकती है।

लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 16C स्मार्टफोन को इंडिया में 7000mAh या फिर 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह सिलिकॉन कार्बन बैटरी बताई जा रही है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए रेनो 16सी में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लाया जाएगा और फोन में AI Snap Key भी मिलेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here