OPPO Reno 16F 5G जुलाई में हो सकता है लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 50MP टेलीफोटो कैमरा से होगा लैस

OPPO जल्द ही इंडोनेशिया में अपनी Reno 16 सीरीज का विस्तार कर सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले इसमें आने वाले OPPO Reno 16F 5G की कीमत और सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर Raihan Han (Informasi Gadget) द्वारा शेयर की गई है। लीक के अनुसार, यह फोन जुलाई में इंडोनेशियाई बाजार में एंट्री कर सकता है। इसमें बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और टेलीफोटो कैमरा जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OPPO Reno 16F 5G स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक पोस्ट के अनुसार आगामी OPPO Reno 16F 5G में 6.57 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें 4nm प्रोसेस पर आधारित MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह चिपसेट चार Cortex-A78 कोर और चार Cortex-A55 कोर के साथ आ सकता है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MP2 GPU दिया जा सकता है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक मिलने की भी बात सामने आई है। जिससे बेहतर मल्टीटास्किंग का अनुभव मिल सकता है।
This is OPPO RENO 16F 5G in Indonesia 🇮🇩
🗓️ July
6.57-inch FHD+ AMOLED 120Hz
Mediatek Dimensity 7300 (4nm)
RAM LPDDR5X, UFS 3.14x 2.5 GHz – Cortex-A78
4x 2 GHz – Cortex-A55GPU Mali-G615 MP2 1047 Mhz
50MP + OIS
Tele: 50MP 3.5x + OIS
UW: 8MPSelfie: 50MP + 4K 30FPS pic.twitter.com/fOxdl19Rc8
— RAIHAN HAN (Informasi Gadget) (@raihanhan121) June 16, 2026
कैमरा की बात करें तो OPPO Reno 16F 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ मिल सकता है। जबकि 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Reno 16F 5G फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट दे सकता है।
बैटरी और चार्जिंग के मामले में भी OPPO Reno 16F 5G स्मार्टफोन दमदार हो सकता है। लीक के अनुसार इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Android 16 आधारित ColorOS 16.1 पर काम कर सकता है। खास बात यह है कि कंपनी इसमें 5 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्रदान कर सकती है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो OPPO Reno 16F 5G फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, NFC, हार्डवेयर गायरोस्कोप, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.1 का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा LDAC, aptX और aptX HD ऑडियो कोडेक्स का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है, जिससे यह डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रहेगा। हालांकि लीक के अनुसार फोन का फ्रेम और बॉडी प्लास्टिक से बनी हो सकती है।
OPPO Reno 16F 5G कीमत लीक
कीमत की बात करें तो टिप्स्टर के अनुसार अपकमिंग OPPO Reno 16F 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 7,999,000 IDR यानी करीब 42,495 रुपये हो सकती है। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल को 8,699,000 IDR यानी करीब 46,214 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।
फिलहाल कंपनी की ओर से इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही ऐलान हो सकता है। हम अपडेट मिलते हैं ही आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।