लॉन्च से पहले देखें OPPO Reno 3 Pro में क्या होगा खास, डुअल सेल्फी कैमरे से लेकर फुल स्पेसिफिकेशन्स

OPPO बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 2 मार्च को इंडिया में अपनी ‘रेनो सीरीज़’ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन OPPO Reno 3 Pro लॉन्च करेगी। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर रेनो 3 प्रो का प्रोडक्ट पेज भी बनाया जा चुका है जहां फोन की फोटो के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का खुलासा कर दिया गया है। OPPO Reno 3 Pro कंपनी का हाईएंड फोन होगा जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। यह फोन चीनी बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुका है, लेकिन भारतीय यूजर्स के लिए खास बात यह है कि इंडिया में लॉन्च होने वाला Reno 3 Pro चीन में लॉन्च हुए मॉडल ने अलग होगा। आगे हमने ओपो रेनो 3 प्रो के लॉन्च से पहले फोन की लुक, डिजाईन, कैमरा व प्रोसेसर समेत सभी डिटेल्स का समेटते हुए रिपोर्ट तैयार की है जिससे लॉन्च से पहले ही जान पाएंगे कि OPPO Reno 3 Pro में क्या होगा खास।
लुक व डिजाईन
सबसे पहले OPPO Reno 3 Pro की लुक और डिजाईन की बात करें तो यह स्मार्टफोन डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च होगा। गौरतलब है कि चीन में यह फोन सिंगल पंच-होल पर लॉन्च हुआ था। 2 मार्च को भारत में आने वाला यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बना होगा जिसके तीन किनारें तो पूरी तरह बॉडी पार्ट से मिले होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। फोन डिसप्ले के उपरी बाईं ओर दो होल बने हुए हैं और इन्हीं फोन के दो सेल्फी कैमरे फिट है।
#OPPOReno3Pro with the World’s First 44MP #DualPunchHole Camera is coming to double the clarity in every shot. Ranbir Kapoor is ready to experience OPPO Reno3 Pro. Catch all the action unfold on 2nd March, 2020! Know more: https://t.co/Umdka7n4Ml pic.twitter.com/FjX2gpoioZ
— OPPO India (@oppomobileindia) February 13, 2020
OPPO Reno 3 Pro के रियर पैनल की बात करें तो यहां क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में चार कैमरा सेंसर दिए हैं, जिसके साथ में फ्लैश लाईट मौजूद है। इस कैमरा सेटअप में ही कैमरा सेंसर डिटेल भी लिखी हुई है। रेनो 3 प्रो के बैक पैनल पर नीचे की ओर OPPO की ब्रांडिंग लगी हुई है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर के साथ ही पावर बटन दिया गया है। वहीं OPPO Reno 3 Pro के नीचले पैनल पर बीच में यूएसबी पोर्ट मौजूद है जिसके दाईं ओर स्पीकर और बाईं ओर 3.5एमएम जैक दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
OPPO Reno 3 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की शुरूआत फोन के फोटोग्राफी सेग्मेंट से ही करें तो यह फोन डुअल पंच-होल यानि कि दो सेल्फी कैमरे सपोर्ट करेगा। फोन के फ्रंट पैनल पर प्राइमरी सेल्फी कैमरा सेंसर जहां 44 मेगापिक्सल का दिया जाएगा वहीं दूसरा सेल्फी कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। ओपो के अनुसार रेनो 3 प्रो का फ्रंट कैमरा Binocular Bokeh Effect से लैस होगा जो शार्प सेल्फी कैप्चर करेगा। वहीं इस फोन में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी जा सकती है।
इसी तरह फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा मौजूद होगा जिसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। OPPO Reno 3 Pro का रियर कैमरा सेटअप 20एक्स ज़ूम पावर से लैस होगा। वहीं चीन में लॉन्च हुए रेनो 3 प्रो में प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया गया था जिसके साथ 13 मेगापिक्सल को टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईट सेंसर शामिल था। उम्मीद है कि 64एमपी सेंसर के अलावा अन्य तीनों सेंसर चीन वाले मॉडल के समान हो सकते हैं।
OPPO Reno 3 Pro इंडिया में 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ ही फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। हालांकि इस बात को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता है कि ओपो इस फोन को एक से ज्यादा रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स में उतार सकती है। Reno 3 Pro को चीन में एंडरॉयड 10 आधारित कलर ओएस 7 पर लॉन्च किया गया है जो 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करता है। इंडिया में भी इसी चिपसेट की उम्मीद कर सकते हैं।
ओपो रेनो 3 प्रो डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। वहीं ओपो ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 तकनीक सपोर्ट करेगी। आशा है कि इस फोन में 4000एमएएच से बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। कीमत की बात करें तो हमें उम्मीद है कि OPPO Reno 3 Pro की शुरूआती कीमत इंडिया में 32,000 रुपये के करीब होगी।