5 कैमरे, 4020mAh बैटरी और बड़ी डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ Reno 4, डिजाइन देख हो जाएंगे दिवाने

Join Us icon

OPPO ने अपनी घरेलू मार्केट चीन में रेनो 4 सीरीज को पेश कर दिया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने Reno 4 और Reno 4 Proस्मार्टफोन को पेश किया है। लॉन्च से पहले इन फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ रहे थे, जिनपर आज पर पूर्ण रूप से विराम लग गया है। दिखने में दोनों फोन लगभग एक जैसे ही हैं। वहीं, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में इन हैंडस्ट में थोड़़ा फर्क है। आइए आगे आपको इस पोस्ट में Reno 4 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन की सभी जानकारी देते हैं।

डिजाइन

अगर बात करें Reno 4 के डिजाइन की तो ओप्पो रेनो 4 को डुअल होल-पंच डिस्प्ले के साथ पेश किया है। फ्रंट स्क्रीन के ऊपर बायें कोने में एक डुअल कटआउट मौजूद है। होल-पंच के कारण फोन काफी कम बेजल्स को सपोर्ट करता है। लेकिन, बॉटम पर थोड़े मोटे बेजल्स देखने को मिलेंगे। वहीं, पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा मौजूद है। कैमरा पीछे के पैनल के ऊपरी बायें कोने पर वर्टिकली सेटअप में दिए गए हैं। वहीं, बॉटम में टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है। इसके अलावा फोन में राइट साइड वॉल्यूम रॉकर बटन और लेफ्ट साइड ऑन-ऑफ बटन मौजूद है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 8,999 रुपये में लॉन्च होगा 4230एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे वाला OPPO A11k, देखें पूरी डिटेल


कीमत

अगर बात करें कीमत की तो रेनो 4 को कंपनी ने एक रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इस डिवाइस के 8GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,999 (लगभग 31,000 रुपए) और 8GB रैम /256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 3,299 (लगभग 35,000 रुपए) है। फिलहाल इंडिया में इस सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसकी सेल 12 जून से चीन में की जाएगी। Oppo Reno4 को कंपनी ने blue, black और purple कलर ऑप्शन में पेश किया है।

reno-4-black
स्पेसिफिकेशन्स

रेनो 4 में 6.4-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रेगन 765जी प्रोसेसर से भी लैस है। वहीं, फोन में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प शामिल हैं। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता। इसे भी पढ़ें: 17 जून को इंडिया आ रहे स्टाइलिश डिजाइन वाले Oppo Find X2 और X2 Pro, OnePlus को मिलेगी चुनौती

कैमरा के मामले में Oppo Reno 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल पोट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं, Reno 4 सेल्फी के लिए डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 32 मेगापिक्सल +2 मेगापिक्सल का कॉम्बिनेशन है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4020एमएएच की बैटरी 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here