लॉन्च से पहले दिखी Oppo Reno 5 Lite 5G की झलक, होंगे दमदार फीचर्स

Join Us icon

ओपो ने कुछ दिन पहले ही अपनी फ्लैगशिप Oppo Reno 5 सीरीज के अंदर Reno 5 Pro+ 5G को चीन में पेश किया था। इस सीरीज में Reno 5 और Reno 5 Pro स्मार्टफोन पहले से शामिल हैं जो अभी तक इंडिया में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च नहीं हुए हैं। वहीं, अब इस स्मार्टफोन सीरीज के लाइट वर्जन Oppo Reno 5 Lite 5G की झलक के साथ ही स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। दरअसल, फोन को 3C (China Compulsory Certification) वेबसाइट पर PELM00 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।

इस लिस्टिंग में फोन के अहम फीचर्स के साथ ही जानकारी मिली है कि डिवाइस फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर के साथ आएगा। सर्टिफिकेशन साइट में उल्लेख किया गया है कि यह डिवाइस ओपो चार्जर के साथ मॉडल नंबर VC56HACH से लैस होगा, जो कि 30W VOOC 4.0 चार्जर से लैस हो सकता है। सूत्रों का हवाला देते हुए MyFixGuide की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मॉडल नंबर ओपो रेनो 5 लाइट 5जी स्मार्टफोन का है जो रेनो 5 सीरीज का हिस्सा है। इसे भी पढ़ें: 6GB रैम वाला सबसे सस्ता 5G फोन Oppo A53 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें क्यूं है खास

oppo-reno5-pro-plus-1

इसके अलावा GSMArena की रिपोर्ट में बताया गया है कि ओपो अलग-अलग कीमत श्रेणियों में सभी रेनो 5 मॉडल को रखेगा। वहीं, ओपो पहले ही रेनो 5 5जी, रेनो 5 प्रो 5जी और रेनो 5 प्रो + को 65W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ चीन में लॉन्च किया था। ‘लाइट ’वेरिएंट में 30W का चार्ज सपोर्ट के साथ आ सकता है। हालांकि, अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।

बता दें कि Reno 5 Pro 5G को हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) पर भी देखा गया था। इससे पहले ओपो इंडिया के आरएंडडी हेड तसलीम आरिफ ने भी ट्वीट करके यूजर्स से पूछा था कि क्या आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो कि शानदार वीडियो रिकॉर्ड करने में माहिर हो। इससे साफ हो गया है कि कंपनी अगले साल रेनो 5 प्रो 5जी को इंडिया लाने के लिए तैयार है। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम और 6 कैमरे वाले OPPO F17 Pro की कीमत हुई बेहद कम, जानें नया प्राइस

oppo-reno-5-pro-5g-launched-know-full-specs-price-sale

OPPO Reno 5 Pro 5G

ओपो रेनो 5 प्रो की बात करें तो कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लाॅन्च किया गया है। यह फोन भी ओएलईडी डिसप्ले पैनल पर बना है जो 23डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन कलरओएस 11 आधारित एंडराॅयड 11 ओएस पर लाॅन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के डायमनसिटी 1000+ चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी77 एमसी9 जीपीयू दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 4,350एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है और यह भी 65वाॅट सुपर फ्लैश चार्ज SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here