
OPPO ने हाल ही में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए लेटेस्ट ‘रेनो 5 सीरीज़’ को टेक मंच पर पेश किया है। इस सीरीज़ की शुरूआत ओपो की होम मार्केट चीन से हुई है जहां OPPO Reno 5 और OPPO Reno 5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। इन दोनों डिवाईसेज़ को लाने के साथ ही कंपनी ने यह घोषणा भी की थी कि सीरीज़ में एक और नए फोन को जोड़ा जाएगा जो OPPO Reno 5 Pro+ नाम के साथ 24 दिसंबर को लॉन्च होगा। वहीं अब यह फोन बाजार में आने से पहले गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है।
OPPO Reno 5 Pro+ को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर सर्टिफाइड कर दिया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग कल यानि 14 दिसंबर की है जहां फोन को OPPO PDRM00 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है जिसमें एंडरॉयड ओएस से लेकर रैम और प्रोसेसर तक शामिल है। OPPO Reno 5 Pro+ को यहां सिंगल-कोर में 886 और मल्टी-कोर में 3036 स्कोर दिया गया है।
गीकबेंच पर सामने आया है कि ओपो रेनो 5 प्रो प्लस सीरीज़ के अन्य फोंस की ही तरह लेटेस्ट एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया जाएगा। यहां फोन में दिए गए प्रोसेसर का कोडनेम ‘Kona’ लिखा गया है जो क्वॉलकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट को दर्शाता है। लिस्टिंग में OPPO Reno 5 Pro+ का 8 जीबी रैम वेरिएंट सामने आया है लेकिन यह भी पुख्ता है कि फोन एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। ओपो पहले ही बता चुकी है कि यह फोन black और gradient blue कलर में लॉन्च होगा। यह भी पढ़ें : Vivo X60 5G सीरीज़ 29 दिसंबर को होगी लॉन्च, Samsung चिपसेट के साथ करेगी काम
OPPO Reno5 Pro 5G
ओपो रेनो 5 प्रो की बात करें तो कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लाॅन्च किया गया है। यह फोन भी ओएलईडी डिसप्ले पैनल पर बना है जो 23डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन कलरओएस 11 आधारित एंडराॅयड 11 ओएस पर लाॅन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के डायमनसिटी 1000+ चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी77 एमसी9 जीपीयू दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 4,350एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है और यह भी 65वाॅट सुपर फ्लैश चार्ज SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है।
OPPO Reno5 5G
ओपो रेनो 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लाॅन्च किया है। यह एक ओएलईडी डिसप्ले है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। इस ओपो फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर रन करती है। यह फोन कलरओएस 11 आधारित लेटेस्ट एंडराॅयड 11 ओएस पर लाॅन्च हुआ है जो 7एनएम तकनीक पर बने क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 620 जीपीयू दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,300एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 65वाॅट सुपर फ्लैश चार्ज SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है।



















