
दो नए ओपो रेनो फोन मार्केट में आने वाले हैं। एक OPPO Reno 8T 4G होगा और एक OPPO Reno 8T 5G फोन। पिछले सप्ताह ही 91मोबाइल्स ने रेनो 8टी 5जी फोन की ऑफिशियल टीजर ईमेज शेयर की थी, वहीं अब रेनो 8टी 4जी की कीमत भी सामने आ गई है। नए लीक में फोन के रैम व स्टोरेज वेरिएंट के साथ ही Reno 8T 4G Price भी बता दिया गया है। आशा है कि दोनों रेनो 8टी मॉडल फरवरी में भारत में उपलब्ध हो जाएंगे।
OPPO Reno 8T 4G Price
ओपो रेनो 8टी 4जी को लेकर कहा गया है कि यह फोन 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। इस फोन की कीमत लीक में 399 यूरो बताई गई है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 35,000 रुपये के करीब है। गौरतलब है कि फोन का जो दाम सामने आया है, वह यूरोपियन मार्केट का है। अगर OPPO Reno 8T 4G इंडिया में लॉन्च होता है तो यहां इसकी कीमत ग्लोबल प्राइस की तुलना में कुछ कम ही होगी। यह भी पढ़ें: Exclusive – Vivo Y56 और Vivo Y100 इंडिया लॉन्च कंफर्म, कंपनी कर रही है बड़ी तैयारी
OPPO Reno 8T 4G Specifications
फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च होगा। फोन स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी होगी जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करेगी। रेनो 8टी 4जी फोन पंच-होल स्टाईल वाला होगा जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार यह फोन 600निट्स ब्राइटनेस और 409पीपीआई जैसे फीचर से लैस होगा।
OPPO Reno 8T 4G को मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक में फोन का 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट सामने आ चुका है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है जो 33वॉट सुपरवूक चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। यह ओपो फोन आईपी54 रेटिंग के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के मुताबिक यह ओपो मोबाइल 100 मेगापिक्सल ओमनीविज़न रियर सेंसर सपोर्ट करेगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल ब्लैक एंड व्हाईट सेंसर शामिल रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Reno 8T 4G में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।















