OPPO Reno11F 5G हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, जानें स्पेसिफिकेशंस की डिटेल

Join Us icon
Highlights

  • रेनो 11 सीरीज में OPPO Reno11F 5G पेश होगा।
  • इसमें Dimensity 7050 चिपसेट मिल सकता है।
  • यह 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट कर सकता है।

ओप्पो अपनी रेनो 11 सीरीज में नया स्मार्टफोन OPPO Reno11F 5G लेकर आ रहा है। यह स्मार्टफोन कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर कुछ दिन पहले ही लिस्ट हुआ है। वहीं, अब इसे बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के साथ स्पॉट किया गया है। बता दें कि यह मोबाइल भारत में OPPO F25 नाम के साथ आने की संभावना है। आइए, आगे आपको लिस्टिंग डिटेल और संभावित फीचर्स विस्तार से बताते हैं।

OPPO Reno11F 5G गीकबेंच लिस्टिंग

  • बेंचमार्किंग वेबसाइट पर OPPO Reno11F 5G स्मार्टफोन CPH2603 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
  • स्मार्टफोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 897 और मल्टी को टेस्ट में 2329 अंक हासिल किए हैं।
  • आप नीचे दी गई लिस्टिंग इमेज में देख सकते हैं कि यह डिवाइस 7.35 जीबी रैम मेमोरी यानी लगभग 8जीबी रैम के साथ लिस्टेड है।
  • फोन के प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस की डिटेल से पूरी उम्मीद है कि इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट लगाया जाएगा। ग्राफिक्स के लिए Mali-G68 MC4 जीपीयू मिल सकता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो गीकबेंच प्लेटफार्म पर Reno11F 5G फोन एंड्रॉयड 14 के साथ सामने आया है।

OPPO Reno11F 5G Geekbench Listing

Oppo Reno 11F 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Oppo Reno 11F 5G फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले पैनल मिल सकता है। इस पर FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट और 10-बिट कलर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
  • प्रोसेसर: फोन में परफॉरमेंस के लिए दमदार Mediatek Dimensity 7050 चिपसेट का उपयोग हो सकता है।
  • स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए डिवाइस को 8जीबी रैम, 6 जीबी तक वर्चुअल रैम और 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
  • कैमरा: यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा और LED फ्लैश के साथ पेश होगा। इसमें ओमनीविजन 64MP प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल ओमनीविजन OV02B10 मैक्रो कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का Sony IMX615 लेंस मौजूद हो सकता है।
  • बैटरी: Oppo Reno 11F 5G मोबाइल में इसे चलाने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है।
  • अन्य: डिवाइस में पानी और धूल से बचाव के लिए IP67 रेटिंग, डुअल सिम 5जी, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे कई फीचर्स की पेशकश की जा सकती है।
  • ओएस: Oppo Reno 11F 5G लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 आधारित ColorOS 14 पर काम करेगा।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here