
OPPO ने भारत में अपनी Reno14 सीरीज की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक लाइनअप में आने वाले Reno14 और Reno14 Pro के सभी वेरिएंट्स की प्राइस में इजाफा हुआ है। यह नई कीमत आज यानी 19 दिसंबर 2025 से लागू हो चुकी है। जिसके बाद ग्राहकों को Reno14 श्रृंखला को पहले के मुकाबले महंगे दाम पर खरीदना होगा। आइए, आगे सभी मॉडल्स का नया प्राइस जानते हैं।
नई प्राइस लिस्ट के अनुसार, OPPO Reno14 के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 42,999 रुपये कर दी गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 39,999 रुपये थी। यानी इस वैरियंट की कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, Reno14 का 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल 44,999 रुपये में मिलेगा। जो पहले 41,999 रुपये में उपलब्ध था। इसी तरह Reno14 का टॉप मॉडल 12GB रैम + 512GB स्टोरेज 47,999 रुपये का हो गया है, जो पहले 44,999 रुपये में सेल होता आया है।
यदि Oppo Reno14 Pro की बात करें तो इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 54,999 रुपये में हो गई है। जबकि पहले इसका प्राइस 51,999 रुपये था। वहीं, टॉप वैरियंट 12GB रैम + 512GB स्टोरेज की कीमत में 60,999 रुपये तय की गई है, जो पहले 56,999 रुपये थी। यानी इसमें 4,000 रुपये की बढ़त दर्ज हुई है।
Oppo Reno14 सीरीज उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और बढ़िया परफॉरमेंस चाहते हैं। हालांकि, कीमत में हुई इस बढ़ोतरी के बाद यह सीरीज पहले के मुकाबले और ज्यादा दाम में मिलेगी इससे ग्राहकों को निराशा हो सकती है।
यदि आप Reno14 सीरीज खरीदने की योजना बना रहे हैं तो, यह जानकारी आपको फोन लेने से रोक सकती है। क्योंकि कीमत बढ़ने से पहले या लॉन्च ऑफर्स के साथ खरीदना ज्यादा फायदेमंद हो सकता था। वहीं, अब नई कीमत पर खरीदने से पहले बेहतर होगा कि, आप अन्य ब्रांड्स के विकल्प, एक्सचेंज ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट्स को भी जान लें। ऑप्शन में आप Samsung Galaxy A56 5G, OnePlus Nord 5 या Motorola Edge 60 Pro को देख सकते हैं।
कीमत क्यों बढ़ रही हैं?
ग्लोबल बाजार में मेमोरी चिप्स (RAM और स्टोरेज) की कीमत में तेजी से बढ़त हुई है, जिसका असर मोबाइल्स पर पड़ रहा है। चूंकि मेमोरी सप्लायर्स अब AI सर्वर्स के लिए हाई-बैंडविड्थ मेमोरी (HBM) पर फोकस कर रहे हैं। मोबाइल-ग्रेड DRAM और NAND की सप्लाई कम देखने को मिल रही है। जिससे इसकी लागत बढ़ गई है। इसके साथ ही भारतीय रुपये की डॉलर के मुकाबले कमजोरी ने इम्पोर्टेड कंपोनेंट्स को और महंगा कर दिया है।
स्मार्टफोन इंडस्ट्री AI-फोकस्ड हार्डवेयर की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। जिससे बेहतर प्रोसेसर, ज्यादा RAM/Storage और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की जरूरत में बढ़ोतरी हुई है। इससे पूरे BOM (Bill of Materials) की लागत पहले से ज्यादा देखने को मिली है। इन परिस्थितियों में कंपनियों के लिए अपने मार्जिन बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। जिसके चलते वे पुराने और नए दोनों मॉडल्स की कीमत में बदलाव कर रहे हैं। यह ट्रेंड केवल Oppo तक सीमित नहीं है, Realme, Vivo, Xiaomi जैसे ब्रांड भी कुछ फोंस की कीमत बढ़ा रहे हैं।
इंडस्ट्री के विशेषज्ञों की मानें तो, कॉम्पोनेंट कॉस्ट के दबाव के चलते यह प्राइस-राइजजिंग ट्रेंड 2026 तक जारी रह सकता है। हमारा अनुमान है कि, बाजार में स्थिति मजबूत होने के बाद मोबाइल्स की कीमत जल्द कम भी हो सकती हैं। अब देखना ये होगा कि, यह स्थिति कब तक बनी रहती है। हम आपको अपडेट मिलते ही नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











