OPPO Reno16 Series 2 जुलाई को भारत में होगी लॉन्च, 50MP टेलीफोटो कैमरा और AI टूल्स होंगे खास

OPPO ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि नई Reno16 Series भारतीय बाजार में 2 जुलाई को लॉन्च होगी। इसमें OPPO Reno16 और Reno16c 5G स्मार्टफोन शामिल होंगे। कंपनी ने लॉन्च से पहले कैमरा फीचर्स, डिजाइन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस शेयर कर दिए हैं। इसके साथ OPPO Bubble एक्सेसरी और Enco Air 5 TWS ईयरबड्स को भी टीज किया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OPPO Reno16 सीरीज कैमरा डिटेल्स
नई Reno16 Series का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका कैमरा होगा। OPPO ने पुष्टि की है कि दोनों स्मार्टफोंस में 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP 3.5x टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP Ultra-Wide सेल्फी कैमरा भी दिया जाएगा। कम रोशनी में बेहतर तस्वीरों के लिए Dual Flash System का सपोर्ट मिलेगा।
वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए Reno16 Series में All-Focal-Length 4K 60fps HDR रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया जा रहा है। यूजर्स अल्ट्रा-वाइड, मेन और टेलीफोटो तीनों कैमरों से 4K HDR वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Reno16 Series में Natural Tone Imaging तकनीक भी मिलेगी। कंपनी के मुताबिक यह फीचर अलग-अलग स्किन टोन को सटीक तरीके से कैप्चर करता है और तस्वीरों में बेहतर कलर एक्युरेसी बनाए रखता है।
डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो Reno16 Series में नया 3D Pop Planet Design मिलेगा। जो रियर पैनल पर 3D विजुअल इफेक्ट देता है। कंपनी का कहना है कि यह डिजाइन स्मार्टफोन को प्रीमियम और अलग लुक प्रदान करेगा।
AI Remix Collage और AI Snap Key होंगे खास फीचर्स
कंपनी ने AI फीचर्स पर भी खास जोर दिया है। Reno16 Series में AI Remix Collage, Pop Cam, Popout 2.0 और Dual-View Video 2.0 जैसे फीचर्स मिलेंगे। AI Remix Collage की मदद से यूजर्स फोटो और वीडियो को मिलाकर आसानी से सोशल मीडिया कंटेंट बना पाएंगे। इसके साथ ही Reno सीरीज में पहली बार AI Snap Key फीचर भी दिया जाएगा। यह एक डेडिकेटेड बटन होगा, जिसकी मदद से यूजर्स कई AI फीचर्स और MindSpace को जल्दी एक्सेस कर सकेंगे।
Reno16 और Reno16c डिटेल्स
OPPO Reno16 को 6.32-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी। वहीं, Reno16c में 6.57-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा।
दोनों स्मार्टफोंस IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग, Aerospace-Grade Aluminium Frame, Splash Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स के साथ आएंगे। कंपनी इन्हें Starry White, Twilight Violet और Stellar Purple कलर ऑप्शंस में लॉन्च करेगी।
OPPO Bubble और Enco Air 5 भी होंगे लॉन्च
Oppo Reno16 और Reno16c के साथ ब्रांड OPPO Bubble एक्सेसरी और Enco Air 5 TWS ईयरबड्स को भी लॉन्च किया जाएगा। OPPO Bubble एक स्मार्ट कैमरा एक्सेसरी है, जो रियर कैमरा प्रीव्यू दिखाने के साथ वायरलेस रिमोट की तरह भी काम करता है।
बताते चलें कि नई Reno16 Series Amazon India और ऑनलाइन वेबसाइट और कई प्लेटफॉर्म्स पर सेल होगी। कीमत और अन्य जानकारियों के लिए आप 2 जुलाई का वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर अपडेट के लिए बने रहें।