
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओपो ने नई Reno 5 सीरीज पर भी काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक टिप्स्टर ने इसकी जानकारी दी थी। लेकिन, सामने आई जानकारी के अनुसार ऐसा लग रहा है कि अभी भी कंपनी ने अपने रेनो 4 सीरीज के फोन्स को लॉन्च करना बंद नहीं करने वाली है। दरअसल, ओपो इंडोनेशिया ने एक नए टीजर पोस्टर और वीडियो के माध्यम से नए फोन के लॉन्च को टीज किया है जो कि Reno4 F होगा। इस फोन का लॉन्च 12 अक्टूबर को किया जाएगा।
लुक के मामले में यह फोन इंडिया में पेश किए गए Oppo F17 Pro की तरह ही होगा। हालांकि, फीचर्स के मामले में फोन कुछ अलग हो सकता है। पोस्टर के माध्यम से जानकारी सामने आई है कि ओपो रेनो 4एफ “ultra sleek” और “ultra light” डिजाइन के साथ 12 अक्टूबर 2020 को पेश किया जाएगा। इंडोनेशिया के ओपो स्टोर पर बताया गया है कि फोन में 4GB का रैम और 128GB का स्टोरेज होगा। इसके अलावा इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: OPPO A33 लॉन्च, इस सस्ते फोन में है 5000एमएएच बैटरी, 90हर्ट्ज़ डिसप्ले और क्वॉड रियर कैमरा

दूसरी ओर इंडियन टिप्सटर Sudhanshu Ambhore ने ट्विट कर फोन के कुछ और डिटेल्स से पर्दा उठाया है। ट्विट में दिखाई गई तस्वीर को देखकर लग रहा है कि फोन OPPO F17 Pro के डिजाइन पर पेश किया जाएगा। फोन की फ्रंट स्क्रीन पर डबल-पंच होल टॉप-लेफ्ट कॉर्नर सेल्फी कैमरा होगा। इसेक अलावा इमेज से पता लगा है कि OPPO Reno4 F को ब्लैक और वाइट कलर में टू-टोन फिनिश के साथ पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 777 रुपए देकर खरीदें Oppo के ये स्मार्टफोन, जानें कैसे
OPPO Reno4 F pic.twitter.com/6G3E2xr2Qm
— Sudhanshu (@Sudhanshu1414) September 28, 2020
पोस्टर के अनुसार फोन में सुपर-ऐमोलेड डिसप्ले, 4000mAh बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग, 8GB रैम, और 128GB की स्टोरेज दी गई है। कैमरा फीचर्स के तौर फोन में एआई कलर पोर्टेट मोड, एआई ब्यूटि मोड, अल्ट्रा क्लियर 108MP मोड और फ्रंट में 4K वीडियो रिकार्डिंग कैमरा, नाइट सेल्फी मोड और नाइट फ्लेयर पोर्टेट मोड होगा।
Oppo F17 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
Oppo F17 Pro में 6.43-इंच फुल-HD+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो P95 SoC प्रोसेसर और 8 जीबी रैम है। वहीं, फोन रियर में क्वाड कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट सेंसर शामिल हैं। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में दो कैमरे हैं। वहीं, इनमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल हैं। ओपो एफ17 प्रो में 30 वाट VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 4,000mAh बैटरी दी गई है।


















