18 जुलाई को लॉन्च होंगे OPPO Reno8 Pro और OPPO Reno8

OPPO Reno8 Pro स्मार्टफोन में इमेज प्रोसेसिंग के लिए MariSilicon X चिपसेट दिया जाएगा।

Join Us icon

OPPO भारत में जल्द ही OPPO Reno8 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। अप्पो ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कंफर्म किया है कि वह Oppo Reno8 सीरीज के दो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाला है। ओप्पो के अपकमिंग Reno8 सीरीज के भारत में लॉन्च होने वाले दो स्मार्टफोन – OPPO Reno8 Pro और OPPO Reno8 हैं। दोनों ही स्मार्टफोन भारत में जुलाई महीने में लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने फ़िलहाल लॉन्च डेट कंफर्म कर दिया है। यहां हम आपको OPPO Reno8 सीरीज के इंडिया लॉन्च से जुड़ी डिटेल के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Oppo Reno8 Series india

launch OPPO Reno8 Pro और Reno8 स्मार्टफोन भारत में 18 जुलाई को लॉन्च किए जाएंगे। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने यह कंफर्म कर दिया है।

screenshot-2022-07-05-at-1-04-43-pm

OPPO Reno8 Pro, Reno8: स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

OPPO Reno8 Pro स्मार्टफोन में इमेज प्रोसेसिंग के लिए MariSilicon X चिपसेट दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 4K अल्ट्रा नाइट वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर दिया जाएगा। Geekbench लिस्टिंग से कंफर्म होता है कि ओप्पो के इस फोन में मीडियाटेक का Dimensity 8100 Max SoC और MariSilicon X चिपसेट दिया जाएगा। फोन में 12GB तक का LPDDR5 RAM और 256GB UFS3.1 स्टोरेज दिया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में Reno8 Pro स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा।

oppo-reno-8-lineup

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 50MP का Sony IMX766 सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो स्नाइपर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में सेल्फी के लिए 32MP Sony IMX709 सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : iQOO 10 सीरीज के स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुए लीक, ये हैं खासियत

बात करें OPPO Reno8 की तो इस फोन में 6.43-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही ओप्पो का यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 1300 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। अपकमिंग Reno8 स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP Sony IMX709 सेंसर दिया जाएगा। ओप्पो के दोनों स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here