ऑनलाइन ऑर्डर किया था 1 लाख का iPhone, डिब्बे में मिली टॉयलेट पेपर में लिपटी Dairy Milk चॉकलेट

Join Us icon

ऑनलाइन फोन ऑर्डर करने पर साबुन मिलने तो एक आम बात हो गई है। ऑनलइन सेल के दौरान ऐसी खबरें इंडिया में कई बार सामने आती हैं। लेकिन इसी तरह का ताजा मामला विदेश से सामने आया है। दरअसल, यूके में एक शख्स ने 1 लाख रुपए से भी महंगा iPhone किसी ई-कॉमर्स साइट से ऑर्डर किया था। लेकिन, अपने ऑर्डर किए आईफोन का इंतजार कर रहा था। लेकिन जब बॉक्स खोलकर देखा तो उसमें सिर्फ टॉयलेट पेपर में लिपटी Dairy Milk चॉकलेट निकली। आइए जानते क्या है पूरा मामला।

मिरोक यूके के अनुसार डैनियल कैरोल नाम के व्यक्ति ने 1045 पौंड (लगभग 1 लाख रुपए) के आईफोन 13 प्रो मैक्स का ऑर्डर दिया था। डैनियल का दावा है कि वह दो सप्ताह की देरी के बाद अपने फोन की डिलीवरी को फॉलो कर रहा था। इतने लंबे इंतजार के बाद वह व्यक्तिगत रूप से पार्सल लेने के लिए वेस्ट यॉर्कशायर के डीएचएल वेयरहाउस गया। सौभाग्य से, वह वहां ‘पार्सल’ पाने में सक्षम हुआ। लेकिन, जैसे ही पार्सल खोला तो उसमें iPhone 13 प्रो मैक्स की जगह टॉयलेट पेपर के साथ दो 120 ग्राम डेयरी मिल्क ओरियो चॉकलेट मिली। इसे भी पढ़ें: Apple फैंस की मौज! इंडिया में शुरू हुआ iPhone 13 का प्रोडक्शन, कीमत में पड़ेगा फर्क
dairy-milk-in-place-of-iphone-13-pro-max

कैरोल ने गुस्से में आकर ट्विटर पर इसकी शिकायत की। ट्विट कर कैरोल ने लिखा ले गई और लिखा, ‘बिलकुल नए आईफोन 13 प्रो मैक्स का पूरे सप्ताह इंतजार किया, लेकिन DHL डिलीवरी करने में विफल रहा है। मैंने आखिरकार डीएचएल से पार्सल उठाया। लेकिन देखा कि पैकेज में छेड़छाड़ की जा चुकी थी और इसमें नए फोन की जगह सिर्फ चॉकलेट ही निकलीं।” इसे भी पढ़ें: Apple लेकर आ रहा 5G कनेक्टिविटी के साथ सस्ता iPhone, जल्द शुरू होगा ट्रायल प्रोडक्शन
लेटेस्ट वीडियो

इसके साथ ही उन्होंने पैकेजिंग की तस्वीरें भी साझा की और कहा कि टॉयलेट रोल “स्टंक” है। एक अन्य पोस्ट में, उन्होंने उल्लेख किया कि फोन को 2 दिसंबर को एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑर्डर किया गया था और जल्द से जल्द डिलीवरी की तारीख 17 दिसंबर बताई गई थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here