
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। इसी लोकप्रियता को बनाए रखने के लिए हर हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर हर नई-नई वेब सीरीज, शो व फिल्में रिलीज होते हैं। अगर आप भी ओटीटी पर आने वीली सीरीज (Web Series) और फिल्मों का इंतजार करते हैं तो हम आपको आज इस आर्टिकल के माध्यम से शुक्रवार यानी 10 जून को OTT (OTT FRIDAY Release) पर रिलीज होने वाली कुछ दिलचस्प सीरीज व फिल्मों की जानकारी देने वाले हैं। आगे रिलीज होने वाली सीरीज किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगी इसकी जानकारी भी देंगे। चलिए, आपको बताते हैं शुक्रवार को कहां क्या रिलीज होने वाला है ताकि आप अपना वीकेंड शानदार बना सकें।
The Broken News
इस वेब सीरीज के माध्यम से बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस Sonali Bendre अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली है। साथ ही इस वेब सीरीज में Paatal Lok से फेमस हुए Jaideep Ahlawat भी दिखाई देंगे। वहीं, सीरीज में टैलेंटिड एक्ट्रेस और Mirzapur फेम Shriya Pilgaonkar भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाएंगी। ‘द ब्रोकन न्यूज’ 10 जून को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। इसे भी पढ़ें: South की वेब सीरीज ‘सुजल-द वोर्टेक्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन यहां होगी स्ट्रीम
Ardh
फिल्म Ardh 10 जून को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी। इसमें Rajpal Yadav, Rubina Dilaik और Hiten Tejwani मुख्य भुमिका में नजर आएंगे। Ardh में राजपाल एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रहे हैं। कुछ समय पहले एक मीडिया इंटरव्यू में राजपाल यादव ने बताया था कि ‘अर्ध’ उन लोगों की कहानी है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे देश में ऐसे लाखों शिव (राजपाल यादव) और पार्वती (Rubina Dilaik ) हैं जो अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और यह उनकी कहानी है।
CyberVaar
ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर साइबरवार (CyberVaar) वेब सीरीज 10 जून से स्ट्रीम होगी। सात एपिसोड वाली यह एक क्राइम सीरीज, जिसमें मोहित मलिक और सान्य ईरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। साइबर वार- हर स्क्रीन क्राइम सीन में दर्शकों को एक चौकाने वाले अनुभव मिलेगी। यह मुंबई पर साइबर अपराध के बढ़ते खतरे पर आधारित है। इसे भी पढ़ें: पंचायत वाले ‘सचिव जी’ बने जादूगर, रिलीज डेट के साथ नई फिल्म का टीजर हुआ जारी
Code M Season 2
वूट पर एक और सीरीज इस वीकएंड देखी जा सकती है। Code M Season 2 आज यानी 9 जून को रिलीज हो गई है। इसमें जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगी तनुज विरवानी अहम किरदार में दिखेंगे। इससे पहले इस सीरीज के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था।





















