
देश में कम कीमत वाले 4जी हैंडसेट की बढ़ती डिमांड के चलते पैनासोनिक ने आज पैनासोनिक एलुगा ए3 और एलुगा ए3 प्रो को लॉन्च किया है। इस मौके पर जहां कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नु को बतौर ब्रांड एम्बेसडर पेश किया वहीं यह भी संदेश दे दिया है कि अपने वाली महीनों में कंपनी 11 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी, जो 6 हजार से 15 हजार की कीमत के बीच होंगे।

पैनासोनिक के इन दो नए स्मार्टफोन मॉडल्स की बात करें तो ये दोनों फोन 5.2-इंच की एचडी स्क्रीन पर पेश किए गए हैं, जिन्हें आशाही ड्रैगन टेल ग्लास प्रोटेक्शन प्रदान करते है। ये दोनों फोन ही एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है। एलुगा ए3 जहां 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर एमटी6737 चिपसेट रन करता है वहीं एलुगा ए3 प्रो 1.3गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर एमटी6753 चिपरेट पर कार्य करता है।
स्मार्टफोन खरीदने का बेहद ही सस्ता सौदा लेकर आई है फ्लिपकार्ट की ’बिग फ्रीडम सेल’
कंपनी की ओर से ये दोनों ही फोन 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किए गए हैं। एलुगा ए3 जहां 16जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है वहीं एलुगा ए3 प्रो में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। दोनों मॉडल की स्टोरेज को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
पैनासोनिक एलुगा ए3 और ए3 प्रो में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। दोनों ही मॉडल पीडीएएफ तकनीक से लैस है तथा यूजर्स को बेहतरीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देते हैं।
20-एमपी सेल्फी कैमरे और 4,000एमएएच बैटरी के साथ जियोनी ए1 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च
4जी वोएलटीई सपोर्ट से लैस इन दोनों मॉडल्स में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। पैनासोनिक की ओर से दोनों ही फोन के फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा एक्सट्रनल डिवाईस जोड़ने के लिए इसमें ओटीजी सपोर्ट भी मौजूद है।
कंपनी ने एलुगा ए3 को जहां 11,290 रुपये की कीमत पर पेश किया है वहीं एलुगा ए3 प्रो 12,790 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। मोचा गोल्ड, गोल्ड और ग्रे कलर वेरिंएट में पैनासोनिक के ये नए फोन आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही रिटेल स्टोर्स से भी खरीदे जा सकते हैं।




















