पैनासोनिक ने उतारा 5,000 एमएएच बैटरी वाला फोन जिसमें है दमदार कैमरा और कीमत सिर्फ…

Join Us icon

जापानी कंपनी पैनासोनिक ने आज भारतीय बाजार में दो फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने एलुगा रे 500 के साथ ही एलुगा रे 700 को उतारा है। ये दोनों फोन 10,000 से कम के बजट में उपलब्ध हैं और दोनों दोहरा कैमरा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही फोन को कई दूसरे अडवांस फीचर्स से भी लैस किया गया है। इन दोनों फोंस को आप आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। एलुगा रे 500 के बारे में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

पैनासोनिग एलुगा रे 700, एलुगा रे 500 का ही अपग्रेड संस्करण है। इस फोन की कीमत 9,999 रुपये है और यह मैटल यूनिबॉडी में उपलब्ध है। फोन के बैक पैनल को आप खोल नहीं सकते। पैनासोनिक एलुगा रे 700 में आपको 5.5-इंच की फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले ​दिया गया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है।

इंटेक्स लाया है दो बेहद ही सस्ता 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन, कीमत सुनकर आपको विश्वास नहीं होगा

इस फोन में डिसप्ले 3जीबी रैम की रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। श्

जल्द ही भारत में लॉन्च होगा मोटो एक्स4, 4,000 एमएएच बैटरी और डुअल कैमरा सपोर्ट

यह फोन मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि प्रोसेसिंग के मामले में यह थोड़ा पीछे कहा जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए पैनासोनिक एलुगा रे 700 में 13-एमपी का रियर कैमरा दिया गया है जो सोनी आईएमएक्स258 सेंसर से लैस है। फोन का सेल्फी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है।

डाटा व डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इस पैनासोनिक एलुगा रे 700 में डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है। ​सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध है जो होम स्क्रीन पर मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी है।