
अगर आप या आपका कोई जानकार कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहता है तो, आज से लेटेस्ट मोबाइल्स POCO C81 और POCO C81X की सेल इंडिया में शुरू हो रही है। ये दोनों फोन पिछले सप्ताह 23 अप्रैल को लॉन्च हुए थे और आज 27 अप्रैल से भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहे हैं। 10 हजार से कम का फोन परचेज करना चाहते हैं तो पोको सी81 सीरीज आपके काम आ सकती है। इन लो बजट स्मार्टफोन का प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे देख सकते हैं।
पोको सी81एक्स अंडर ₹10000 फोन की कैटेगरी में आता है। यह मोबाइल 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 3GB RAM के साथ 64GB Storage मिलती है। इसे Crystal Black और Ice Blue कलर में परचेज किया जा सकता है। वहीं पोको सी81 का 10,999 रुपये है और इसे 4GB RAM + 64GB Storage में खरीदा जा सकता है। यह सस्ता स्मार्टफोन Sunset Gold, Ice Blue और Elite Black कलर में बिकेगा। दोनों स्मार्टफोंस शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे। पोको सी81 के लिए (यहां) और सी81एक्स के लिए (यहां) क्लिक करें।
अगर आप सोच रहे हैं कि स्मार्टफोंस में रैम कम है। तो आपको बता दें कि ये दोनों मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारे गए हैं। पोको सी81 में 4जीबी वचुर्अल रैम का सपोर्ट मौजूद है जो फिजिकल 4जीबी रैम के साथ जुड़कर फोन को 8GB RAM की ताकत देती है। इसी तरह पोको सी81एक्स की 3जीबी फिजिकल रैम में 3जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 6GB RAM की पावर दी जा सकती है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो POCO C81 और POCO C81X को 12एनएम फेब्रिकेशन्स पर बने Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल चिपसेट 1.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। POCO C81 को जहां एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3.0 पर लाया गया है। वहीं POCO C81X एंड्रॉयड गो एडिशन पर काम करता है।
10,999 रुपये वाले पोको सी81 स्मार्टफोन में हायपर ओएस होने के चलते मोबाइल यूजर्स को Google Gemini और Circle to Search जैसे एआई फीचर्स भी मिल जाएंगे। इस मोबाइल को कंपनी 4 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है। वहीं पोको सी81एक्स में 2 एंड्रॉयड ओएस और 4 सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। दोनों फोन में 2TB का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।
पोको सी81 और सी81एक्स स्मार्टफोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली एलसीडी स्क्रीन दी गई है। पोको सी81 का स्क्रीन साइज जहां 6.9-इंच है वहीं, पोको सी81एक्स में 6.88-इंच की डिस्प्ले लगाई गई है। दोनों मोबाइल फोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट पर काम करते हैं। C81 में यूजर्स को 800निट्स और C81X में 600निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा।
दोेनों स्मार्टफोंस वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर बनाए गए हैं। ज्यादा देर तक फोन चलाने पर आंखों को नुकसान ना हो, इसके लिए इन नए लो बजट स्मार्टफोंस में फ्लिकर फ्री और लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड स्क्रीन लगाई गई है। मोबाइल यूजर्स को पोको सी81 और पोको सी81एक्स दोनों में रिडिंग मोड भी मिलेगा जो कंटेंट पढ़ते वक्त स्ट्रेन फ्री व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
पावर बैकअप के लिए पोको सी81 स्मार्टफोन को 6300mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। वहीं पोको सी81एक्स में 5200mAh Battery लगाई है। ये दोनों स्मार्टफोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इन सस्ते मोबाइल फोंस में 7.5W रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी है जिसके चलते पोको सी81 और सी81एक्स से दूसरे फोन, इयरबड्य और स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।
कैमरा सेगमेंट की बात करें तो फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए POCO C81 और POCO C81X स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल कैमरा लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये पोको स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।
ये दोनों पोको फोन Wet Hand टेक्नोलॉजी पर लाए गए हैं जिसके चलते स्क्रीन पर पानी गिरा होने के बावजूद टच सही कर करेगा। वहीं मोबाइल्स को पानी की बौछारों में सुरक्षित रखने के लिए IP52 रेटिंग दी गई है। फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। वहीं म्यूजिक का मजा लेने के लिए कंपनी ने 200% सुपर वॉल्यूम मोड वाले स्पीकर्स और 3.5एमएम हेडफोन जैक भी लगाया है।










