
जुलाई का यह सप्ताह मोबाइल यूजर्स और टेक लवर्स के लिए बेहद खास साबित होने जा रहा है। इस हफ्ते सैमसंग के सबसे महंगे और फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन आ रहे हैं। एक ओर जहां Samsung Galaxy Z Fold 8 और Fold 8 Ultra लॉन्च होंगे, वहीं दूसरी ओर लावा की नई स्मार्टफोन सीरीज के सस्ते स्मार्टफोन Lava Virat V1 भारतीय बाजार में दस्तक देंगे। इस सप्ताह इंडिया में iQOO और चीन में OPPO के नए फोन की दस्तक देने जा रहे हैं। 20 जुलाई से 26 जुलाई के बीच इस वीक लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 8
लॉन्च डेट – 22 जुलाई
सैसमंग गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 8 में 7.6-इंच की मेन स्क्रीन और 5.5-इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है। दोनों पर QXGA+ Dynamic AMOLED 2X पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन को अनफोल्ड करने के बाद 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो प्राप्त हो सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 10 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरा मिल सकते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए 4800mAh बैटरी के साथ 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra
लॉन्च डेट – 22 जुलाई
गैलेक्सी ज़ेड फोन 8 अल्ट्रा को 8-इंच की मेन स्क्रीन और 6.5-इंच की कवर डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें भी QXGA+ Dynamic AMOLED 2X पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। सैमसंग बता चुकी है कि इसमें नई Flex Titanium तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे बेहद ही कम क्रीज़ मिलेगी। प्रोसेसिंग के लिए इसमें भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिल सकता है। फोटोग्राफी के इसमें 200MP OIS + 50MP Ultra Wide + 10MP 3x Telephoto कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेकेंडरी और प्राइमरी डिस्प्ले पर 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड8 अल्ट्रा को 5000mAh बैटरी पर लाया जा सकता है जिसके साथ 45W वायर्ड, 15W वायरलेस और Wireless PowerShare सहित Qi वायरलेस फीचर भी मिल सकता है
iQOO Z11 Lite
लॉन्च डेट – 24 जुलाई
आइकू ज़ेड11 लाइट 5जी फोन 24 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। इसमें 6500mAh Battery दी गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाई जा रही है। वहीं मोबाइल को 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह सस्ता 5जी फोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.74-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है। इसी तरह फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। यह 5जी फोन Military-Grade ड्यूरेबल बॉडी के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Lava Virat V1
लॉन्च डेट – 24 जुलाई
इंडियन मोबाइल कंपनी लावा 24 जुलाई को अपनी नई ‘विराट’ स्मार्टफोन सीरीज ला रही है जिसमें दो मोबाइल Lava Virat V1 4G और Lava Virat V1 5G लॉन्च होंगे। दोनों ही सस्ते स्मार्टफोन हैं जो स्टॉक एंड्रॉयड पर काम करेंगे। विराट वी1 5जी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह 6000mAh बैटरी वाला फोन है जो UNISOC T8200 प्रोसेसर पर काम करेगा। वहीं विराट वी1 4जी UNISOC SC9863A प्रोसेसर पर लाया जा रहा है जिसमें 5000mAh बैटरी दी गई है। ये लावा फोन IP64 रेटिंग से लैस किए गए हैं।
OPPO K15
लॉन्च डेट – 24 जुलाई (चीन)
ओपो के15 24 जुलाई को चाइना में लॉन्च होगा। इसे MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट पर लाया जा रहा है जिसके साथ 4950mm VC Cooling चैंबर भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 8000mAh बैटरी से लैस किया गया है और साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इस 5जी फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। OPPO K15 5G फोन में 6.59-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मिलेगी और यह स्मार्टफोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया जाएगा।






















