
यदि आप एंड्रॉयड फोन (Android phone) का उपयोग करते हैं, तो समय-समय पर अपने फोन को अपडेट करना बेहद जरूरी है। इससे आपको न सिर्फ नए फीचर्स मिलते हैं, बल्कि स्मार्टफोन में कोई समस्या या बग है, तो उसे भी ठीक करने में मदद मिलती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपडेट फोन को सिक्योरिटी से जुड़ी समस्याओं से भी बचाते हैं। इसलिए फोन को अपडेट करना बेहद जरूरी हो जाता है। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कैसे एंड्रॉयड फोन को अपडेट कर सकते हैं (phone update kaise kare)?
अपडेट से पहले एंड्रॉयड वर्जन को जानें
अगर अपने एंड्रॉयड फोन को अपडेट करने से पहले यह जानना चाहते हैं कि फोन किसी एंड्रॉयड वर्जन पर चल रहा है, तो इसे चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं?
स्टेप-1: फोन किस एंड्रॉयड वर्जन पर चल रहा है, इसे जानने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं।
स्टेप-2: इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए ‘अबाउट डिवाइस’ पर क्लिक करें। कुछ डिवाइस में यह नाम कुछ अलग भी हो सकता है, जैसे सैमसंग डिवाइस में About phone, वहीं गूगल पिक्सल फोन में आपको सिस्टम वाले ऑप्शन में जाना होगा।
स्टेप-3: यहां पर क्लिक करने के बाद आप एंड्रॉयड वर्जन या सॉफ्टवेयर इंफॉर्मेशन में जाना है। यहां पर दिख जाएगा कि आपका एंड्रॉयड फोन किस वर्जन पर चल रहा है।
ऐसे करें अपने फोन को अपडेट
एंड्रॉयड फोन में सॉफ्टवेयर या सिक्योरिटी अपडेट करना आसान है। यदि आपके एंड्रॉयड फोन के लिए कोई सॉफ्टवेयर या सिक्योरिटी अपडेट मौजूद है, तो नीचे दिए गए तरीकों की मदद से उसे अपडेट कर सकते हैंः
स्टेप-1: फोन को अपडेट करने से पहले उसे वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट कर लेते हैं, तो बेहतर होगा। इससे आप अपना मोबाइल डाटा बचा सकता है। इसके साथ, सुनिश्चित करें कि फोन की बैटरी 30% या फिर इससे अधिक चार्ज हो।
स्टेप-2: इसके बाद आपको फोन की सेटिंग्स में जाना है।
स्टेप-3: यहां पर फोन मैन्युफैक्चरर के आधार पर फोन अपडेट के विकल्प थोड़े अलग हो सकते हैं- जैसे कि सिस्टम सेटिंग्स, अबाउट डिवाइस, Software Update या About Phone। इतना ही नहीं, यह भी संभव है कि आपके स्मार्टफोन में इन विकल्पों के लिए एक अलग सबमेनू भी हो।
स्टेप-4: एक बार जब आप अपडेट सेटिंग में हों, तो Check for Updates विकल्प पर टैप करें। आपका फोन उपलब्ध अपडेट को सर्च करना शुरू करेगा। आप या तो देखेंगे कि आपका सिस्टम अपडेटेड है या दिखाया जाएगा कि कोई अपडेट उपलब्ध है।
स्टेप-5: अगर कोई अपडेट उपलब्ध है तो download and install करने का विकल्प दिखाई देगा, जिसपर आपको क्लिक करना है। साथ ही, अपडेट साइज की जानकारी भी दिखाई देगी। जिससे आपको पता चलेगा कि आपके डिवाइस में आवश्यक मेमोरी है या नहीं और डाउनलोड में कितना समय लग सकता है।
स्टेप-6: एक बार डाउनलोड और इंस्टॉलेशन कंप्लीट होने के बाद डिवाइस को रीस्टार्ट करने के लिए कहा जाएगा।
ध्यान रखें कि सामान्य रीस्टार्ट से अधिक समय लग सकता है, क्योंकि अपडेट प्रक्रिया को पूरा होने में कुछ मिनट लग सकते हैं और उस अवधि के दौरान अपने फोन का उपयोग नहीं कर पाएंगे। आप चाहें तो रीस्टार्ट को शेड्यूल भी कर सकते हैं। इससे प्रक्रिया को कंप्लीट होने के बाद फोन की सेटिंग्स से सिस्टम अपडेट में जाएंगे, तो आपको दिखाई देगा कि फोन का सॉफ्टवेयर अपडेटेड है।
सवाल-जवाब
मेरे एंड्रॉयड फोन में कौन-सा लेटेस्ट वर्जन चल रहा है?
आपको एंड्रॉयड फोन में कौन-सा लेटेस्ट वर्जन चल रहा है, इसे पता लगाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
- अपने डिवाइस की सेटिंग को ओपन करें।
- यहां एबाउट फोन या एकाउट डिवाइस पर टैप करें।
- इसके बाद Android वर्जन पर टैप करें। पता चल जाएगा कि डिवाइस किसी एंड्रॉयड वर्जन पर चल रहा है।
मैं अपने डिवाइस को एंड्रॉयड ओएस के लेटेस्ट वर्जन में कैसे अपडेट करूं?
फोन के आधार पर कंपनियां अलग-अलग समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती हैं। आमतौर पर आपको अपने डिवाइस पर सूचना प्राप्त होगी, जो आपको बताएगी कि कोई अपडेट उपलब्ध है या नहीं। आप मैनुअली भी चेक कर सकते हैं कि डिवाइस में कोई अपडेट आया है या नहीं। इसके लिए डिवाइस की सेटिंग्स में सॉफ्टवेयर अपडेट पेज पर जाना होगा। OS अपडेट के लिए आपको वहां पर निर्देश भी दिखाई देंगे।
क्या एंड्रॉयड डिवाइस भविष्य में ओटीए (ओवर द एयर) सॉफ्टवेयर अपडेट प्राप्त करने में सक्षम हैं?
हां, आप Android डिवाइस पर OTA सॉफ्टवेयर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन क्या है?
Android OS का लेटेस्ट वर्जन 14 है, जो अक्टूबर 2023 में जारी किया गया था।
क्या OS 14 मेरे डिवाइस के लिए उपलब्ध है?
OS 14 केवल चुनिंदा Android डिवाइस पर उपलब्ध है। यदि आपका डिवाइस पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर चल रहा है, तो अपडेट को देखने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट पेज को चेक कर सकते है। यहां से पता चल जाएगा कि आपके डिवाइस के लिए नवीनतम अपडेट उपलब्ध है या नहीं। प्रत्येक निर्माता यह निर्धारित करता है कि वे कौन से डिवाइस को अपडेट करेंगे और शेड्यूल क्या होगा।





















