
पिछले कई सालों से हम स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन जब भी फोन में कुछ नया करने की बारी आती है, तो हमारी सारी स्मार्टनेस खो जाती है। हम दूसरों का मुंह देखने लगते हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई आए, झट फोन की वह सेटिंग बदल दे और फोन मुझे वापस कर दे। परंतु याद रखें कि आप 2026 में हैं और अब यह सिर्फ दुनिया नहीं है, बल्कि स्मार्ट वर्ल्ड हो चुका है और आपको भी स्मार्ट बनना होगा। इसी स्मार्टनेस को देखते हुए आज मैं आपको एंड्रॉयड फोन से जुड़ी 3 स्मार्ट सेटिंग बताने जा रहा हूं, जो न सिर्फ आपके फोन के परफॉर्मेंस को बेहतर करेंगी, बल्कि आपके फोन उपयोग के एक्सपीरियंस को भी शानदार बनाएंगी।
ऐड ट्रैकिंग
शायद आपको नहीं मालूम है कि आप अपने फोन में जो भी चीजें देखते हैं, गूगल उसे ट्रैक करता है और उसी के अनुसार आपके प्रोफाइल पर ऐड दिखाता है। इसके लिए गूगल द्वारा आपकी ऐड आईडी बनाई जाती है, जिससे वह टारगेटेड ऐड को ट्रैक कर सके। ऐसे में यदि आप नहीं चाहते कि आपकी ऐड प्रोफाइल को कोई ट्रैक करे, तो आप उसे डिलीट कर सकते हैं। यदि आपके पास एंड्रॉइड फोन है, तो-
स्टेप 1: इसके लिए आपको सेटिंग में जाना है।
स्टेप 2: वहां से गूगल का चुनाव करना है।
स्टेप 3: गूगल पर क्लिक करते ही आपको रिकमेंडेड और ऑल सर्विसेज का ऑप्शन मिलेगा। आपको ऑल सर्विसेज पर क्लिक करना है।
स्टेप 4: यहां आपको ढेर सारे ऑप्शन मिलेंगे। थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे, तो आपको ऐड्स दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना है।
स्टेप 5: यहीं पर आपको रिसेट एडवर्टाइजिंग आईडी और डिलीट एडवर्टाइजिंग आईडी का ऑप्शन मिलेगा। आप डिलीट एडवर्टाइजिंग आईडी पर क्लिक कर आईडी को डिलीट कर सकते हैं।
फोर्स पीक रिफ्रेश रेट
यह तो आपको मालूम है कि ज्यादा रिफ्रेश रेट फोन के उपयोग को स्मूथ बनाता है। वहीं ज्यादातर लोग यह भी जानते हैं कि एलटीपीएस स्क्रीन हो, तो एडाप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट होता है और वह बेहतर तरीके से काम करता है। यानी कि जिस तरह का कंटेंट होगा, उसके अनुसार रिफ्रेश रेट एडॉप्ट करेगा। परंतु ऐसे में अक्सर आपको फुल रिफ्रेश रेट का मजा नहीं मिल पाता है। हां! यदि एलटीपीओ स्क्रीन है, तो आप मैक्स रिफ्रेश रेट पर सेट कर सकते हैं, लेकिन एलटीपीएस में यह विकल्प नहीं होता है।
ऐसे में यदि आपके फोन में एलटीपीएस डिस्प्ले है और आप पीक रिफ्रेश रेट का मजा लेना चाहते हैं, तो उसके लिए भी ट्रिक्स हैं।
स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना है और वहां से अबाउट फोन पर क्लिक करना है।
स्टेप 2: अबाउट फोन में आपको सॉफ्टवेयर इंफॉर्मेशन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
स्टेप 3: यहां अंदर में बिल्ड नंबर का विकल्प मिलेगा। उस पर 7 बार क्लिक करने पर डेवलपर ऑप्शन ओपन हो जाएगा।
स्टेप 4: ओपन होने के बाद डेवलपर ऑप्शन आपको सेटिंग में मिल जाएगा। इसे ओपन करना है।
स्टेप 5: डेवलपर ऑप्शन को थोड़ा स्क्रॉल करेंगे, तो नीचे में आपको फोर्स रिफ्रेश रेट का ऑप्शन मिलेगा। उसे ऑन कर देना है।
इसके बाद आप लगातार स्मूथ रिफ्रेश रेट का मजा ले सकते हैं। हालांकि कुछ कंपनियों ने इसे बंद कर दिया है लेकिन कुछ फोन में अब भी उपलब्ध हैं।
डार्क मोड
अक्सर लोग बैटरी बचाने के लिए कई तरीके आजमाते हैं, लेकिन सबसे आसान और बेहतर तरीका है डार्क मोड। इससे फोन का थीम, या यह कहें बैकग्राउंड, काला हो जाता है और इससे बैटरी की काफी बचत होती है। खासकर यदि आपके फोन का डिस्प्ले AMOLED है, तो बैटरी की बचत और ज्यादा हो जाती है। डार्क मोड ऑन करने के लिए—
स्टेप 1: सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग में जाना है और वहां आपको डिस्प्ले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
स्टेप 2: डिस्प्ले पर क्लिक करते ही वहां लाइट और डार्क सहित दो मोड मिलेंगे। आपको डार्क पर क्लिक करना है।
इसके साथ ही पूरा थीम ब्लैक हो जाएगा। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इससे न सिर्फ बैटरी की बचत होती है, बल्कि व्यूइंग एक्सपीरियंस भी बेहतर हो जाता है।




















