POCO C65 सस्ते दाम में कर सकता है एंट्री, ग्लोबल मॉडल NBTC साइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon
Highlights

  • POCO C65 जल्द ही ग्लोबली पेश हो सकता है।
  • इसे Redmi 13C का रिब्रांड वर्जन कहा जा रहा है।
  • इसमें MediaTek Helio G85 प्रोसेसर मिल सकता है।

पाको अपनी सी-सीरीज का विस्तार करने की प्लानिंग कर रहा है। इसमें आने वाला एंट्री लेवल सस्ता स्मार्टफोन POCO C65 का ग्लोबल मॉडल एनबीटीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। वहीं, इससे पहले डिवाइस IMEI, टीडीआरए जैसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मौजूदगी दर्ज करवा चुका है। आइए, आगे आपको पोको सी65 की नई लिस्टिंग और इसके संभावित स्पेसिफिकेशन की डिटेल बताते हैं।

POCO C65 एनबीटीसी लिस्टिंग

  • सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नया डिवाइस 2310FPCA4G मॉडल नंबर के साथ लिस्टेड है।
  • आप इमेज में देख सकते हैं कि मोबाइल का नाम POCO C65 भी कंफर्म हुआ है।
  • मोबाइल में 4जी एलटीई सपोर्ट मिलने की बात भी सामने आई है।
  • जबकि मॉडल नंबर और कनेक्टिविटी ऑप्शन के अलावा एनबीटीसी पर अन्य कोई स्पेसिफिकेशन की डिटेल नहीं है।
  • बता दें कि POCO C65 मोबाइल Redmi 13C का रिब्रांड वर्जन कहा जा रहा है। जिसके चलते इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस मिलते-जुलते होने की उम्मीद है।
  • हालांकि आगे देखना होगा की ब्रांड की और से कब दोनों डिवाइस का ऐलान होता है।

POCO C65 NBTC Listing

POCO C65 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: POCO C65 में 6.59 इंच का FHD+ डिस्प्ले लगाया जा सकता है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: फोन को ब्रांड MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस रख सकता है। यह एक एंट्री लेवल चिपसेट है जो ज्यादातर सस्ते फोंस में उपयोग होता है।
  • स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए POCO C65 तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है। जिसमें 4GB रैम +128GB स्टोरेज, 6GB रैम +128GB स्टोरेज और 8GB रैम +256GB स्टोरेज शामिल हो सकते हैं।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी और 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो POCO C65 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया जा सकता है। जिसमें 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का डेप्थ लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद हो सकता है।
  • अन्य: इसमें डुअल सिम 4जी, सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ और वाईफाई जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।
  • ओएस: POCO C65 एंड्रॉइड 13 आधारित MIUI 14 पर बेस्ड होने की डिटेल सामने आई है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here