19GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च हुआ POCO F5, देखें कितना है प्राइस और कैसी हैं स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/POCO-F5-Price.jpg
Highlights

पोको ने आज अपनी ‘एफ’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया है। भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला मोबाइल फोन हो जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 चिपसेट पर काम करता है। इस पोको फोन में स्टाईलिश लुक, शानदार फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स दी गई है जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

पोको एफ5 5जी का प्राइस कितना है

POCO F5 5G फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इन दोनों वेरिएंट्स पर कंपनी 3,000 रुपये का आईसीआईसीआई बैंक ऑफर तथा 3 हजार का ही एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। इस स्कीम के तहत इन दोनों वेरिएंट्स का इफेक्टिव प्राइस क्रमश: 23,999 रुपये और 27,999 रुपये पड़ेगा। वहीं एक्सचेंज में पुराना पोको फोन देने पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा फायदा भी होगा। इसकी सेल 16 मई से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

पोको एफ5 5जी के फीचर्स

पोको एफ5 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन्स

POCO F5 5G की स्क्रीन

पोको एफ5 5जी फोन में 6.67 इंच की बड़ी पंच-होल स्क्रीन दी गई है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस डिस्प्ले पर 1000 निट्स ब्राइटनेस, 1920पीडब्ल्यूडी डिमिंग, और 5,000,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स मिलते हैं।

POCO F5 5G का प्रोसेसर

प्रोसेसिंग के लिए पोको एफ5 में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.91गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह फोन 7जीबी तक की वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जिसके जरिये इंटरनल 12जीबी रैम को बढ़ाकर 19जीबी तक किया जा सकता है।

POCO F5 5G का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए POCO F5 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 1/2.0″ इंच सेंसर साईज़ वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

POCO F5 5G की बैटरी

पावर बैकअप के लिए पोको एफ5 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 30 मिनट चार्ज करने पर ही इस फोन से 30 घंटे की कॉलिंग की जा सकती है।