POCO F5 प्राइस लॉन्च से पहले ही आया सामने, 9 मई को होगी इंडिया में एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/02/POCO-X5-Pro-5G-India-Price.jpg
Highlights

पोको कंपनी आने वाली 9 मई को भारत में अपनी ‘एफ’ सीरीज़ का नया मोबाइल फोन POCO F5 लॉन्च करने जा रही है। यह क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 ​प्रोसेसर पर आने वाला इंडिया का पहला स्मार्टफोन होगा। इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स ब्रांड द्वारा शेयर किए जा चुके हैं वहीं आज फोन लॉन्च से पहले ही पोको एफ5 प्राइस भी इंटरनेट पर लीक हो गया है।

पोको एफ5 का प्राइस कितना होगा

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये पोको एफ5 5जी फोन की कीमत को लीक किया है। डिटेल शेयर करते हुए अभिषेक ने दावा किया है कि इस मोबाइल फोन की कीमत भारत में 30,000 रुपये से कम होगी। वहीं ऑफर्स व डिस्काउंट के बाद इस फोन का इफेक्टिव प्राइस 26,000 रुपये के करीब रखे जाने की बात लीक में सामने आई है। फोन का वास्तविक प्राइस क्या होगा इसकी पुख्ता डिटेल 9 मई तक साफ होगी।

पोको एफ5 की स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी

  • 6.67″ FHD+ Display
  • 120Hz Refresh Rate
  • POCO F5 से जुड़ी रिपोर्ट्स व लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन को 6.67 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जो फुलएचडी+ पिक्सल रेज्ल्यूशन पर काम करेगी। यह पंच-होल स्टाईल वाली डिसप्ले होगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। सामने आई फोटो में फोन का बैक पैनल काफी चमकीला दिखाया गया है।

  • 969,903 ANTUTU Score
  • Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2
  • कंपनी इस बात का खुलासा कर चुकी है कि पोको एफ5 क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च होगा। इसके साथ 2.92गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। गौरतलब है कि इस पोको एफ5 को 969,903 एनटूटू बेंचमार्क स्कोर प्राप्त हुआ है। यह फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है।

  • 64MP Triple camera
  • 16MP Selfie camera
  • फोटोग्राफी के लिए POCO F5 में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। सामने आई जानकारी के मुताबिक इसके बैक पैनल पर ओआईएस फीचर से लैस 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस पोको फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

  • 67W charging
  • 5,000mAh battery
  • पोको एफ5 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए पोको एफ5 5जी फोन को 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।