
POCO F5 और POCO F5 Pro फोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिए गए हैं। हालांकि, केवल वैनिला मॉडल ने भारतीय बाजार में एंट्री करी है। वहीं, अगर बात करें POCO F5 Pro को Redmi K60 का रीब्रांड वर्जन माना जा रहा है। साथ ही फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट, पंच-होल कटआउट, सुरक्षा के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर और पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेंसर है। आइए आपको इस आर्टिकल में पोको एफ5 प्रो के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
POCO F5 Pro की कीमत
- 8GB/256GB मॉडल की कीमत 449 डॉलर (लगभग 36,852 रुपये) है।
- 12GB/256GB मॉडल की कीमत 499 डॉलर (लगभग 41,000 रुपये) है।
- फोन के 12GB/512GB मॉडल की कीमत 549 डॉलर (लगभग 45,064 रुपये) है।
नोट: अर्ली बर्ड के लिए इन वेरिएंट की कीमत क्रमश: $429 (लगभग 35,300 रुपये), $449 (लगभग 36,900 रुपये) और $499 (लगभग 41,000 रुपये) होगी।
इसके अलावा फोन को Black और White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। साथ ही इस फोन की सेल ग्लोबल मार्केट में 9 मई यानी आज से ही शुरु हो रही है।
POCO F5 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
- डिसप्ले: POCO F5 Pro में 6.67 इंच की स्क्रीन दी गई है जो एमोलेड पैनल पर बनी है। इसके अलावा यह 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस डिस्प्ले पर 1000 निट्स ब्राइटनेस, 1920पीडब्ल्यूडी डिमिंग, और 5,000,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो मिलता है।
- प्रोसेसर: नए POCO फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen1 SoC के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU दिया गया है।
- रैम और स्टोरेज: POCO F5 प्रो 8GB/12GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
- ओएस: POCO F5 Pro Android 13-आधारित MIUI 14 कस्टम स्किन पर कार्य करती है।
- बैटरी: POCO F5 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,160mAh की बैटरी दी गई है।
- कैमरा: POCO F5 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम है, जिसमें OV64B सेंसर, f/1.8 अपर्चर वाला 64MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का शूटर है
- कनेक्टिविटी: POCO F5 में कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के तौर पर 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
क्या POCO F5 Pro इंडिया में लॉन्च होगा?
पोको एफ5 प्रो के इंडिया लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, आने वाले दिनों में इसे लेकर कोई खबर आ सकती है। जैसे ही इस बारे में हमें जानकारी मिलेगी आपको सूचित किया जाएगा।












