
पोको ने आज अपनी ‘एफ’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया है। भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला मोबाइल फोन हो जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 चिपसेट पर काम करता है। इस पोको फोन में स्टाईलिश लुक, शानदार फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स दी गई है जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
पोको एफ5 5जी का प्राइस कितना है
- 8GB RAM + 256GB Memory = 29,999 रुपये
- 12GB RAM + 256GB Memory = 33,999 रुपये
POCO F5 5G फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इन दोनों वेरिएंट्स पर कंपनी 3,000 रुपये का आईसीआईसीआई बैंक ऑफर तथा 3 हजार का ही एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। इस स्कीम के तहत इन दोनों वेरिएंट्स का इफेक्टिव प्राइस क्रमश: 23,999 रुपये और 27,999 रुपये पड़ेगा। वहीं एक्सचेंज में पुराना पोको फोन देने पर 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा फायदा भी होगा। इसकी सेल 16 मई से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

पोको एफ5 5जी के फीचर्स
- Dynamic RAM Expansion 3.0 के जरिये फोन की इंटरनल रैम में 7जीबी रैम एक्स्ट्रा जोड़ी जा सकती है।
- LiquidCool Technology 2.0 के जरिये फोन हीट को 35% तक कम किया जा सकता है।
- पोको एफ5 का रियर कैमरा सेटअप 119डिग्री तक फिल्ड ऑफ व्यू तथा 4सेंटीमीटर तक मैक्रो शॉट ले सकता है।
- फोन का कैमरा OIS+EIS Dual Stablization तकनीक से लैस है जो मूविंग कंडिशन में भी स्थिर फोटो कैप्चर करता है।
- इस पोको फोन में NFC, IR Blaster और Bluetooth 5.3 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
पोको एफ5 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन्स
POCO F5 5G की स्क्रीन
- 6.67″ AMOLED Display
- 120Hz Refresh Rate
पोको एफ5 5जी फोन में 6.67 इंच की बड़ी पंच-होल स्क्रीन दी गई है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस डिस्प्ले पर 1000 निट्स ब्राइटनेस, 1920पीडब्ल्यूडी डिमिंग, और 5,000,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स मिलते हैं।
POCO F5 5G का प्रोसेसर
- Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2
- LPDDR5 RAM + UFS 3.1 Memory
प्रोसेसिंग के लिए पोको एफ5 में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.91गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह फोन 7जीबी तक की वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जिसके जरिये इंटरनल 12जीबी रैम को बढ़ाकर 19जीबी तक किया जा सकता है।
POCO F5 5G का कैमरा
- 64MP Rear Camera
- 16MP Selfie Camera
फोटोग्राफी के लिए POCO F5 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 1/2.0″ इंच सेंसर साईज़ वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
POCO F5 5G की बैटरी
- 67W Fast Charging
- 5,000mAh Battery
पावर बैकअप के लिए पोको एफ5 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 30 मिनट चार्ज करने पर ही इस फोन से 30 घंटे की कॉलिंग की जा सकती है।
















