POCO F5 होने वाला है इंडिया में लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/03/POCO-X5-5G-India-Launch.jpg

POCO F5 और POCO F5 Pro को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही खबर सामने आई थी भारतीय बाजार में पोको एफ5 तो लॉन्च होगा लेकिन एफ5 प्रो नहीं लाया जाएगा। कंपनी के इंडिया अधिकारी अपने ट्वीट के जरिये हिंट दे चुके कि शाओमी सब-ब्रांड बेहद जल्द अपनी ‘एफ’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है। वहीं अब यह मोबाइल फोन बेंचमार्किंग साइट पर भी लिस्ट हो गया है।

पोको इंडिया के कंट्री हेड हिमांशु टंडन ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये POCO F5 लॉन्च को टीज़ किया है। इस ट्वीट में ‘Fa5t’ लिखा गया है जो एफ5 को दर्शाता है। वहीं गीकबेंच पर यह मोबाइल Xiaomi 23049PCD8I मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है जिसमें ‘आई’ अल्फ़ाबेट फोन के इंडियन मॉडल को प्रस्तुत कर रहा है। इन दोनों नई अपडेट्स के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही भारत में यह स्मार्टफोन पेश कर देगी।

पोको एफ5 की स्पेसिफिकेशन्स

  • Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2
  • Android 13
  • 8GB RAM
  • POCO F5 को गीकबेंच पर क्लॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 2 चिपसेट से लैस दिखाया गया है जिसमें 2.92गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर शामिल है। वहीं साथ ही इस लिस्टिंग में फोन का 8जीबी रैम वेरिएंट भी सामने आ गया है। गीकबेंच पर यह पोको फोन एंड्रॉयड 13 ओएस से लैस बताया गया है।

    POCO X5 Pro
  • 6.67″ FHD+ Display
  • 120Hz Refresh Rate
  • फोन के अन्य फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो POCO F5 स्मार्टफोन को 6.67 इंच की बड़ी डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो फुलएचडी+ पिक्सल रेज्ल्यूशन पर काम करेगी। यह स्क्रीन पंच-होल स्टाईल वाली होगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: Vivo V29 Lite 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स Google Play Console लिस्टिंग पर हुई लीक

  • 64MP Triple camera
  • 16MP Selfie camera
  • POCO F5 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। सामने आई जानकारी के अनुसार फोन के बैक पैनल पर ओआईएस फीचर से लैस 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस पोको फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

  • 67W charging
  • 5,000mAh battery
  • बैटरी सेग्मेंट की बात करें तो पावर बैकअप के लिए पोको एफ5 में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल फोन को 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।