2K AMOLED स्क्रीन, 100W चार्जिंग और 6210mAh बैटरी के साथ लीक हुई POCO F8 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

पोको एफ8 सीरीज 26 नवंबर को लॉन्च हो रही है। इस सीरीज के तहत POCO F8 Pro और POCO F8 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। इन दोनों ही मोबाइल फोन में Bose के स्पीकर लगाए गए हैं जो शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं। सीरीज के ग्लोबल लॉन्च से पहले ही पोको एफ8 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स लीक में सामने आ गई है। इस पोको फोन की स्क्रीन, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी डिटेल्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

POCO F8 Pro एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च होगा जो Xiaomi HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस पोको फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसकी घोषणा कंपनी द्वारा की जा चुकी है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर मोबाइल चिपसेट है जिसमें यूजर्स को 4.32GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड प्राप्त हो सकेगी। वहीं लीक के अनुसार पोको एफ8 प्रो में LPDDR5X RAM + UFS 4.0 Storage मिलेगी।

लीक की मानें तो पोको एफ8 प्रो 5जी फोन 2510 x 1156 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 2K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। यह पोको फोन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होकर मार्केट में एंट्री लेगा। फोन स्क्रीन पर हाई निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त हो सकता है।

सामने आई जानकारी के अनुसार पोको एफ8 प्रो को कंपनी मैटल फ्रेम पर बनाएगी और यह स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। यानी POCO F8 Pro वॉटरप्रूफ फोन होगा जो पानी में गिरने पर भी डिवाइस को काफी हद तक सुरक्षित रख सकेगा। इस मोबाइल का डायमेंशन 157.49 × 75.25 × 8mm बताया गया है और इसका वजन 199 ग्राम होगा।

फोटोग्राफी के लिए पोको एफ8 प्रो 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल 2.5x periscope telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी शामिल रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए POCO F8 Pro में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आ चुकी है।

यूं तो इन दिनों 7000एमएएच बैटरी वाले फोन मार्केट में आ रहे हैं। लेकिन पोको एफ8 प्रो को 6210mAh battery से लैस कर बाजार में उतारे जाने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए POCO F8 Pro 5G फोन को 100W फास्ट चार्जिंग से लैस किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग मिलेगी या नहीं इस बारें में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स के लिए 26 नवंबर का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here