
Xiaomi के साथ हिट होने के बाद जब POCO ने इंडिपेंडेट ब्रांड के रूप में मार्केट में एंट्री ली थी तब शायद खुद पोको ने भी नहीं सोचा था कि वह Redmi और Realme ब्रांड के सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़ा हो जाएगा। लो बजट में शानदार डिवाईस लाने वाले इस ब्रांड ने आज फिर इंडिया में नया मोबाइल फोन POCO M2 Reloaded लाॅन्च किया है। पोको एम2 रिलोडेड को कंपनी की ओर से सिर्फ 9,499 रुपये की कीमत पर मार्केट में उतारा गया है जो आज से ही शाॅपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
लुक और डिजाईन
POCO M2 Reloaded को कंपनी की ओर से वाॅटरड्राॅप नाॅच डिजाईन पर लाॅन्च किया गया है। डिसप्ले तीन साईड से बेजल लेस है तथा नीचे हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर क्वाॅड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो पैनल के ठीक बीच में वर्टिकल शेप में मौजूद है। पोको एम2 रिलोडेड के रियर पैनल का आधा उपरी हिस्सा जहां स्मूथ और प्लेन दिया गया है वहीं नीचला आधा हिस्सा डोटेड रग्ड है।
रियर कैमरा सेंसर्स की कतार में ही नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम राॅकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लाॅट मौजूद है। फोन के लोवर पैनल पर 3.5एमएम जैक और स्पीकर ग्रिल के साथ यूएसबी टाईप पोर्ट दिया गया है। इस फोन को डायमेंशन 77×163.3×9.1एमएम है और वज़न 198 ग्राम है। पोको एम2 रिलोडेड को Mostly Blue और Greyish Black कलर में लाॅन्च किया गया है।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
POCO M2 Reloaded को कंपनी की ओर से 19.5ः9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह इनसेल आईपीएस डिसप्ले है जिसे 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। पोको ने अपने फोन को एंडराॅयड 10 पर लाॅन्च किया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम फेब्रिकेशन पर बने मीडियाटेक हीलियो जी80 पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी52 जीपीयू दिया गया है। यह नया पोको फोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: सस्ता लोन पड़ेगा महंगा, फर्जी कॉल से सावधान मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करे तो पोको एम2 रिलोडेड क्वाॅड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का माइक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए POCO M2 Reloaded में एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
POCO M2 Reloaded डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3,5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलाॅक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए पोको एम2 रिलोडेड को 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लोड किया गया है जो 18वाॅट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। इस नए पोको फोन को आज से ही फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है।























