6GB रैम और 6000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Poco M3 हुआ महंगा, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Xiaomi, Oppo और Samsung के बाद Poco ने भी ग्राहकों को झटका देते हुए अपने बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन Poco M3 की कीमतें बढ़ा दी हैं। Poco M3 स्मार्टफोन को कंपनी ने अपने यूनीक डिजाइन के साथ इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। कोरोना महामारी के चलते ग्लोबल मार्केट में स्मार्टफोन के कंपोनेट जैसे चिपसेट, कैमरा, सेंसर और डिस्प्ले समेत दूसरे पार्ट की सप्लाई प्रभावित होने के साथ साथ इनकी कीमत बढ़ गई है। यहीं कारण है कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोन की कीमतें लगातार बढ़ानी पढ़ रही है। यहां हम आपको Poco M3 स्मार्टफोन की नई कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Poco M3 स्मार्टफोन की कीमत

Poco M3 स्मार्टफोन की कीमत में कंपनी ने 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। Poco M3 स्मार्टफोन भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का पहला वेरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट को अब 11,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। कंपनी इसे वेरिएंट को भारत में 10,999 रुपये की कीमत में पेश किया था। वहीं Poco M3 स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ अब 12,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस वेरिएंट को कंपनी ने 11,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। यह भी पढ़ें : Samsung के लिए राहत लेकर आएगा Galaxy S22 सीरीज का ये दमदार फ़ीचर, जानें इसकी ख़ास बात

poco-m3-new

Poco M3 स्पेसिफिकेशन्स

POCO M3 स्मार्टफ़ोन में 6.53 इंच का फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेस रेट 60Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90 प्रतिशत है। पोके के इस फ़ोन को क्वालकॉम के ओक्टा-कोर प्रोसेसर स्नेपड्रेगन 662 के साथ पेश किया है। पोको ने इस फ़ोन को 6GB रैम के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज के वेरिएंट में लॉन्च किया है।POCO M3 स्मार्टफोन को Android 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो कि मीयूआई 12 के साथ काम करेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi 12 होगा अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, Snapdragon 895 चिपसेट, 200MP कैमरा और 120W फास्ट चार्ज से होगा लैस

poco-m3-new-1

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो POCO M3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही अन्य कैमरा सेंसर की बात करें तो ये 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए पोको के स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही POCO M3 स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में डुअल 4G एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।

लेटेस्ट वीडियो : कितना दमदार है Oppo Reno 6 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here